
Sun Transit 2022: 15 मई को सूर्य के ग्रह गोचर से इन 4 राशि के लोगों के जीवन में आएगा जबरदस्त बदलाव, जानिए
Surya Grah 2022 Gochar In Taurus: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। वहीं सूर्य को कुंडली में आत्मविश्वास, साहस, मान-सम्मान और सुखों का कारक माना गया है। सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इस साल 2022 में 15 मई को रविवार के दिन सूर्य ग्रह का गोचर वृषभ राशि में होगा। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर असर पड़ने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनके जातकों को इस सूर्य ग्रह गोचर का खास लाभ प्राप्त होगा। तो आइए जानते हैं कि सूर्य देव की कृपा से किन राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है...
मिथुन राशि
सूर्य ग्रह गोचर के प्रभाव से मिथुन राशि के लोग प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नौकरी में अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं कुछ कार्य मां के सहयोग से भी पूरे होंगे। कुछ नए लोगों का जीवन में आगमन होगा जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएंगे। वाहन खरीद सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश लाभदायी साबित होगा। किसी कार्य में अपने पड़ोसियों के काम आ सकते हैं।
कर्क राशि
कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी और समय रहते काम पूरे होंगे जिससे आपके कार्यस्थल पर आपकी अलग पहचान बनेगी। जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव से आपका मन भी खुश रहेगा। परिवार में भी खुशनुमा माहौल रहेगा। सूर्य ग्रह गोचर की अवधि में आपको धन प्राप्ति के नए स्रोत भी मिलेंगे। वहीं प्रेम संबंधों में सफल रहेंगे।
कन्या राशि
सूर्य ग्रह के वृषभ राशि में गोचर के कारण कन्या राशि के लोगों की आर्थिक व व्यापारिक दृष्टि से होने वाली यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। जिससे आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। भाग्य आपके साथ होने के कारण सभी कार्यक्षेत्रों में तरक्की मिलेगी। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें इस अवधि में कोई खास काम सफलता दिला सकता है। विदेश यात्रा के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं।
मकर राशि
घर परिवार में आपसी विश्वास और मजबूत होगा। मकर राशि वालों की किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ और आमदनी के नए स्रोत नजर आएंगे। किसी काम को पूरा करके गर्व महसूस करेंगे। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे।
यह भी पढ़ें: मोहिनी एकादशी 12 को, जानिए ग्रहों के विशेष संयोग में पड़ रही इस एकादशी को आखिर क्यों कहा जाता है मोहिनी एकादशी!
Updated on:
09 May 2022 11:33 am
Published on:
09 May 2022 11:31 am

बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
