
इन बर्थ डेट वाले लोग धन के मामले में माने जाते हैं बेहद लकी, बनते हैं सफल बिजनेसमैन
अंकज्योतिष अनुसार कुल 9 मूलांक होता है और हर मूलांक का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। इन्हीं ग्रहों का प्रभाव संबंधित मूलांक के लोगों पर पड़ता है। मूलांक 6 की बात करें तो इसका संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इन तारीखों में जन्मे लोग किस्मत के धनी होते हैं। शुक्र के प्रभाव से इन्हें लाइफ में सबकुछ हासिल होता है। ये लोग देखने में काफी आकर्षक होते हैं।
मूलांक 6 वाले राजा महाराजाओं की जिंदगी जीते हैं। इन्हें सुंदर-सुंदर कपड़े पहनने का शौक होता है। ये हमेशा बन ठनकर रहते हैं। इनकी तरफ कोई भी काफी जल्दी आकर्षित हो जाता है। ज्योतिष अनुसार इन पर मां लक्ष्मी की सैदव कृपा रहती है। ये खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं और अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं जिस वजह से इन्हें धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता।
ये पढ़ाई लिखाई में काफी अच्छे होते हैं। बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। ये खूब पैसा कमाते भी हैं और खर्च भी खूब करते हैं। इन्हें धन संपत्ति को लेकर कई बार कोर्ट कचहरी के मामलों का भी सामना करना पड़ता है। ये हमेशा अपनी वास्तविक उम्र से छोटे दिखाई दे देते हैं। इन्हें बुढ़ापा जल्दी नहीं आता। इस मूलांक के लोग काफी विश्वसनीय होते हैं लेकिन इन्हें लाइफ में कई बार धोखा मिलने के आसार रहते हैं।
इस मूलांक के लोगों के एक से अधिक संबंध हो सकते हैं। क्योंकि ये किसी के भी प्रति काफी जल्दी आकर्षित हो जाता हैं। निर्णय जल्दबाजी में ले लेते हैं। जिस कारण इन्हें बाद में पछताना पड़ता है। इन्हें एक रिलेशन से दूसरे रिलेशन में जाते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। ये एक समर्पित जीवनसाथी बनते हैं।
यह भी पढ़ें: एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई दफा प्यार में पड़ जाते हैं इन 4 राशि के लोग, देखें कहीं आप भी तो इसमें शामिल नहीं
Published on:
03 Feb 2022 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
