
96.93 प्रतिशत छात्राओं ने हासिल की सफलता
96.26 प्रतिशत रहा जिला का परीक्षा परिणाम
धौलपुर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। हर बार की तरह इस बार भी जिले में छात्राओं ने बाजी मारी हैं। जिनमें अधिकतर अव्वल छात्राएं राजकीय स्कूलों में अध्ययनरत हैं। इस बार जहां विज्ञान संकाय का 96.26 फीसदी, कला 95.36, वाणिज्य 99.11 तो वरिष्ठ उपाध्याय का परीक्षा परिणाम 95.68 फीसदी रहा। कुल मिलाकर जिले में इस बार का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
5वीं, 8वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के बाद नया सत्र प्रारंभ होने से एक दिन पहले बोर्ड ने 12वीं का भी परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम सुबह 10 बजे घोषित किया गया। परिणामों को लेकर छात्र और छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया। विद्यालयों में जश्न मनाया गया और सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दीं। जिले में इस बार विज्ञान की परीक्षा 4840, कला 12183, वाणिज्य 112 और वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा के लिए 162 छात्र बैठे। जिसमें से जिले में विज्ञान वर्ग का कुल परीक्षा परिणाम 96.26 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसमें छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.01 रहा, जबकि छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.93 रहा। कला वर्ग में भी छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया। इस वर्ग का कुल परीक्षा परिणाम 95.36 प्रतिशत रहा। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.31 जबकि छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.27 दर्ज किया गया। तो वहीं वाणिज्य का परिक्षा परिणाम 99.11 और वरिष्ठ उपाध्याय का परीक्षा परिणाम 95.68 प्रतिशत रहा। वहीं, शहर के वनस्थली शिक्षा निकेतन विद्यालय के विद्यार्थियों ने 12वीं परीक्षा के तीनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के छात्र दिव्यांश ने 99.40 फीसदी अंक प्राप्त किए।
कला वर्ग में 99.40 अंक लाकर अनामिका ने किया टॉप
जिले के टॉपरों की बात करें तो इस बार भी छात्राएं अव्वल रहीं उन्होंने छात्रों को पीछे छोड़ते हुए अपना लोहा मनवाया। खास बात यह रही कि टॉपर छात्राओं में अधिकतर राजकीय स्कूलों में अध्ययन करती हैं। खरगपुर गांव निवासी अनामिका गुर्जर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा कला वर्ग में 99.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। वहीं, कला वर्ग 98.80 प्रतिशत के साथ ईक्षिता शर्मा व 98 प्रतिशत के साथ नंदनी शर्मा ने टॉप 3 में जगह बनाई।
परिणामों में राजकीय छात्रों का दबदबा
आज के बदलते दौर में कामयाबी का आधार निजी स्कूलों को माना जाता है और राजकीय स्कूलों से लोगों का मोहभंग, लेकिन 2025-26 के 12वीं के परीक्षा परिणामों ने इस तथ्य को गलत साबित कर दिखाया है। क्योंकि इस बार परीक्षा परिणामों में राजकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं ने बाजी मारी है। जानकारी के अनुसार जिले के राजकीय स्कूलों में अध्ययनरत लगभग तीन दर्जन से ज्यादा छात्राएं 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाकर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। इन छात्राओं में कई छात्राएं तो ऐसी हैं जो 97 और 98 प्रतिशत तक अंक लाने में सफल रहीं। जिनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोपुरा बसेड़ी की नंदिनी शर्मा पुत्री विजय शर्मा ने 98 फीसदी अंक हासिल कर राजकीय स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
साल आट्र्स साइंस कॉमर्स
2025 97.78 98.43 99.07
2026 97.54 97.52 93.64
हर बार की तरह इस बार भी 12वीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। खास बात यह है कि इस बार राजकीय स्कूलों में अध्ययन बच्चों ने बेहतर परिणाम दिए हैं, खासकर छात्राओं ने जो टॉपरों की श्रेणी में शामिल हैं।
-सुक्खो देवी रावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक
Published on:
31 Mar 2026 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
