29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेक से दूर रहेगा निराश्रित गोवंश, सुरक्षित होगा सफर

– पलवल से धौलपुर रेलवे लाइन को बेरीकेड्स कर रहे सुरक्षित – ट्रेन से गोवंश के टकराने गंभीर हादसे की रहती है आशंका धौलपुर. रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों के सफर को सुरक्षित करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। आगरा मंडल की ओर से इन दिनों ने धौलपुर खंड में ट्रेक […]

2 min read
Google source verification
ट्रेक से दूर रहेगा निराश्रित गोवंश, सुरक्षित होगा सफर Stray cattle will stay away from the trek, making the journey safe

- पलवल से धौलपुर रेलवे लाइन को बेरीकेड्स कर रहे सुरक्षित

- ट्रेन से गोवंश के टकराने गंभीर हादसे की रहती है आशंका

धौलपुर. रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों के सफर को सुरक्षित करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। आगरा मंडल की ओर से इन दिनों ने धौलपुर खंड में ट्रेक किनारे बेरीकेड्स लगाए जा रहे हैं, जिससे निराश्रित गोवंश और अन्य आवाजाही को ट्रेक के करीब आने से रोका जा सके। आगरा-धौलपुर के बीच ट्रेक कराने बेरीकेड्स और कुछ स्थानों पर सीमेंटेड स्लीपर्स लगाए हैं। जिससे ट्रेक पूरी तरह सुरक्षित रहे और अनावश्यक आवाजाही को रोका जा सके। आगरा मंडल में मथुरा, आगरा और धौलपुर खंड की तरफ यह बेरीकेड्स लगाए जा रहे हैं। साथ ही पलवल खंड में लगाए गए हैं।

बीहड़ में चंबल ब्रिज तक लगाए बेरीकेड्स

धौलपुर खंड मनियां से शुरू होकर चंबल ब्रिज तक है। यहां रेलवे लाइन के बगल-बगल बेरीकेड्स लगाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर कार्य हो चुका है। मनियां से धौलपुर स्टेशन तक बेरीकेड्स ट्रेक के नीचे रेलवे भूमि पर लगाए हैं, जो खेतों के करीब हैं। अमूमन खेतों से लगे ट्रेक पर अधिक खतरा रहता है। यहां आसानी से निराश्रित पशु आते हैं जो ट्रेक पर चढ़ जाते हैं। बेरीकेड्स लगने से अब यह सीधे ट्रेक की तरफ नहीं आ सकेंगे। वहीं, धौलपुर से चंबल ब्रिज की तरफ भी बेरीकेड्स लगाए जा रहे हैं। यहां बीहड़ क्षेत्र होने से कुछ समस्या है। इस इलाके में जमीन ऊबड़ खाबड़ होने से थोड़ी मुश्किल आ रही है।

हर साल एक दर्जन लोग हादसे के शिकार

आगरा-धौलपुर खंड के बीच रेलवे की ओर से ट्रेक के साइड से फेंसिंग की जा रही है। साथ ही गाडर भी लगाए जा रहे हैं। लेकिन धौलपुर जिले से गुजर रहे ट्रेक पर हर साल औसतन करीब एक दर्जन लोग शिकार होते हैं। इसमें ट्रेक पार करते समय और ट्रेन सफर के दौरान गिरने के भी मामले सामने आते रहे हैं। विशेष कर पायदान पर यात्रा के दौरान कई दफा हादसे हुए हैं। हालांकि, आरपीएफ लगातार आमजन को इस तरह से सफर करने से रोकती है लेकिन इसके हादसे सामने आ रहे हैं।

आगरा मंडल में तीन राज्यों में 37 स्टेशन

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में ऐसा मंडल है जिसमें तीन राज्य आते हैं। उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान शामिल है। जिसमें राजस्थान के तीन जिले आते हैं। धौलपुर, भरतपुर व दौसा शामिल है। आगरा रेल मंडल में कुल 9 जिले हैं जिसमें धौलपुर समेत 37 रेलवे स्टेशन हैं। लेकिन बड़े स्टेशनों की संख्या 6 से 7 है। जिसमें आगरा छावनी, आगरा किला, राजा की मंडी, आगरा सिटी, धौलपुर आदि हैं।