
वास्तु शास्त्र: रंगों के सही इस्तेमाल से जीवन में आती है सकारात्मकता, जानें घर की दीवारों पर वास्तु अनुसार कौन सा कलर कराएं
Vastu Shastra For Color: माना जाता है कि रंगों का हमारे स्वास्थ्य, करियर और निजी जीवन पर काफी असर पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ घर में वास्तु के नियमों का पालन करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में अपने घर में भी वास्तु के अनुसार कलर करवाने से जीवन में सकरात्मक ऊर्जा आती है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु के जानकारों के मुताबिक किस दिशा की दीवार पर कौन सा रंग कराएं...
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण-पूर्व दिशा की दीवार पर नारंगी, गुलाबी, पीला जैसे रंग कराना शुभ होता है क्योंकि घर की यह दिशा अग्नि से संबंधित होती है।
वहीं घर का उत्तरी हिस्सा जल से संबंधित माना गया है। ऐसे में उत्तरी दिशा की दीवारों पर वास्तु अनुसार हरा या पिस्ता रंग कराने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक समस्याओं में राहत मिलती है।
घर की सीलिंग पर सफेद कलर करवाना सबसे सही माना गया है।
इसके अलावा घर में सबसे पवित्र स्थान यानी मंदिर की दीवारों पर हल्का पीला, सफेद, आसमानी, नारंगी या हल्का गुलाबी रंग करवाना चाहिए।
घर में पश्चिम दिशा की दीवार या कमरों के लिए नीले रंग को सही माना गया है। लेकिन गहरे नीले के स्थान पर आप नीले रंग में थोडा सफेद रंग मिलाकर उपयोग कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में गुलाबी और आसमानी जैसे हल्के रंगों का उपयोग शुभ माना जाता है इससे आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मुश्किलों से पानी है विजय तो सांप से सीखें ये गुण
Updated on:
03 Sept 2022 05:38 pm
Published on:
03 Sept 2022 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
