6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chanakya Niti: मुश्किलों से पानी है विजय तो सांप से सीखें ये गुण

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य को जीवन में आने वाली कई तरह की समस्याओं से लड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। वहीं चाणक्य जी ने मुसीबत से बाहर निकलने के लिए सांप के कुछ गुणों को अपनाने की सलाह दी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 3 Sep 2022, 3:47 PM IST

chanakya niti, chanakya niti for motivation, chanakya niti in hindi, chanakya niti quotes in hindi, chanakya niti for enemy, chanakya niti for success in life, chanakya quotes for success, latest religious news,

Chanakya Niti: मुश्किलों से पानी है विजय तो सांप से सीखें ये गुण

चाणक्य नीति: मनुष्य का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है। हर मोड़ पर कोई न कोई चुनौती आपका इंतजार कर रही होती है। वहीं महान बुद्धिजीवी आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के कई पहलुओं को उजागर किया है। साथ ही उन्होनें परेशानियों से लड़ने के लिए कई उपाय भी सुझाए हैं। आचार्य चाणक्य का मानना है कि यदि संकटों से लड़ना है तो मनुष्य को कठिन समय में भी संयम और चतुराई से काम लेना चाहिए। वहीं सांप के कुछ गुणों को जीवन में अपनाने की सलाह दी है ताकि मुसीबत से निकलने में आसानी हो सके...

चाणक्य नीति के अनुसार सांप के भीतर का विष यदि निकाल भी दिया जाए तब भी वो फुफकारना नहीं छोड़ता जिस कारण शत्रु उस पर हमला करने से पहले कई बार सोचता है। ठीक इसी प्रकार मनुष्य को भी मुश्किल समय आने पर कभी भी अपनी कमजोरी को किसी के सामने प्रकट नहीं करना चाहिए नहीं तो आपके विरोधी इस बात का फायदा उठाकर आपको परास्त करने में लग जाते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति दूसरों के सामने मजबूत नजर आता है उस पर शत्रु भी वार करने से डरते हैं।

वहीं जब आदमी किसी संकट से घिर जाता है तो अपने दुख को साझा करने के लिए उसे अपने करीबियों की जरूरत होती है क्योंकि उस वक्त व्यक्ति अपनी भावनाओं को संभाल नहीं पाता। लेकिन चाणक्य नीति के अनुसार बहुत से लोग आपकी इसी हालत का लाभ उठा सकते हैं। इसलिए कठिन समय में ध्यान रखें कि अपने मन की बात और अपनी परेशानियों को केवल उन्हीं लोगों के साथ बांटें जो आपके बहुत करीबी हों और आपको उन पर पूर्ण विश्वास भी हो क्योंकि ऐसे लोग ही आपकी मदद करते हैं। जिससे आपको मुश्किलों से लड़ने में विजय हासिल हो पाती है।

यह भी पढ़ें: Ganpati Visarjan 2022: 9 सितंबर को होगा गणेशोत्सव का समापन, गणेश विसर्जन में इन बातों का रखें विशेष ध्यान