
शुक्र चले शनि की राशि कुंभ में, जानिए किन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू
Shukra Gochar 2022: शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है। ये ग्रह प्रेम, रोमांस, वासना, प्रतिभा, सौंदर्य और सुख का कारक माना जाता है। ये तुला और वृषभ राशि का स्वामी ग्रह है। कन्या राशि में ये नीच का होता है तो मीन राशि में उच्च का होता है। शुक्र ग्रह किसी भी राशि में 23 दिनों तक रहता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उसे जीवन में धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। 31 मार्च को शुक्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहा है। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे।
मेष राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। एक से अधिक स्रोतों से आमदनी होने की प्रबल संभावना रहेगी। ये गोचर आपके लिए समृद्धि और धन लेकर आएगा। इसलिए इसे 'धन योग' के रूप में भी देखा जाता है। व्यापारी जातकों के व्यवसाय में वृद्धि होगी। इस अवधि में आप कुछ ऐसे संबंध बनाने में सक्षम रहेंगे जो आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होंगे।
मिथुन राशि: आपको करियर में शुभ परिणाम हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में इस दौरान सुनहरी सफलता प्राप्त होगी। इस अवधि में आपको अच्छी प्रतिष्ठा व मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो आपके इस काम के लिए समय काफी अनुकूल है। आप इस दौरान इच्छानुसार अपनी प्रोफ़ाइल पाने में सफल रहोने वाले हैं। आप अपने व्यवसाय से अच्छा धन लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे।
कर्क राशि: आप एक से अधिक स्रोतों से अच्छी कमाई करने में सक्षम होंगे। किसी प्रकार का आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में निवेश करना आपके लिए अधिक फलदायी रहेगा। आपको अपना करियर शुरू करने के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके संवाद कौशल में वृद्धि होगी।
सिंह राशि: जो लोग साझेदारी के व्यवसाय में हैं उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे अवसर प्राप्त होते नजर आ रहे हैं। यात्राएं आपके लिए सफल साबित होंगी। कर्मचारियों के बीच आप अपनी अच्छी प्रतिष्ठा बनाने में सक्षम होंगे।
कन्या राशि: करियर के दृष्टिकोण से नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर तो प्राप्त होंगे। जो जातक फ्रेशर हैं उन्हें नौकरी में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के कुछ जातक घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। काम के चलते किए जाने वाली यात्रा से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: अप्रैल में सबसे बड़ा ग्रह बदलने जा रहा है राशि, जानिए किसकी होगी चांदी ही चांदी
Published on:
30 Mar 2022 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
