
CBSE 10th Result 2022
CBSE 10th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज सुबह कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल का पास प्रतिशत 92.71 प्रतिशत रहा है। वहीं पिछले साल 99.37 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। इसके बाद अब सीबीएसई ने दोहपर 2 बजे 10वीं का परिणाम भी जारी कर दिया। इस साल बोर्ड ने कुल पास प्रतिशत 94.40 प्रतिशत दर्ज किया है। इससे पहले सीबीएसई की ओर से जानकारी दी गई थी कि दो बजे दसवीं का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbseresults.nic.in या फिर cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट अपना रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे।
94.40 प्रतिशत रहा परिणाम
पिछले वर्ष के 99.04 प्रतिशत की तुलना में इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत कम है। इस साल का पास प्रतिशत 94.40 है। कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 21,09,208 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 19,76,668 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
पिछले वर्ष के पर्सेंटेज पर एक नजर है:—
2019 में 91.10 प्रतिशत
2020 में 91.46 प्रतिशत
2021 में 99.04 प्रतिशत
2022 में 94.40 प्रतिशत
लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
इस साल सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम में लड़कियों ने लड़कों से 1.41% बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.21% और लड़कों ने पास प्रतिशत के रूप में 93.80% दर्ज किया है।
जेएनवी की संस्थान-वार प्रदर्शन में पहली रैंक
संस्थान-वार प्रदर्शन में जेएनवी ने एक बार फिर 99.71 प्रतिशत का समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज करके बाकी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके बाद स्वतंत्र श्रेणी (96.86%) और केवी 96.61% के साथ तीसरे स्थान पर है। पिछले साल जेएनवी ने 99.99%, 2020 में 98.66% और 2019 में 98.57% दर्ज किया था।
सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम: त्रिवेंद्रम अव्वल
त्रिवेंद्रम 99.68% पास प्रतिशत के साथ उच्चतम स्कोरिंग क्षेत्र के रूप में उभरा है। इसके बाद बेंगलुरु ने 99.22% दर्ज किया और चेन्नई ने 98.97% पास प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
शीर्ष 5 क्षेत्र
1. त्रिवेंद्रम, 99.68%
2. बेंगलुरु, 99.22%
3. चेन्नई, 98.97%
4. अजमेर, 98.14%
5. पटना, 97.65%
सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 2 के परिणाम घोषित
सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम लिंक सक्रिय हो गया है। छात्र सीबीएसई कक्षा 10 के टर्म 2 के परिणाम डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट या उमंग ऐप के माध्यम से देख सकते हैं। दोनों ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। छात्रों को लॉग इन करने और अपने स्कोर कार्ड तक पहुंच प्राप्त करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा दो चरणों में हुई थी
इस साल सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित की थी। सीबीएसई टर्म- I परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी। टर्म -1 के परिणाम 12 मार्च को घोषित किए गए थे। बोर्ड ने टर्म -1 के लिए मार्कशीट जारी नहीं की थी और स्कूलों को थ्योरी विषयों में छात्रों के प्रदर्शन के बारे में सूचित किया गया था। बोर्ड की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि कक्षा 10वीं का सीबीएसई रिजल्ट उमंग ऐप और डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
results.gov.in
DigiLocker
यह भी पढ़ें- CBSE सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम जारी, cbse.gov.in पर करें चेक
CBSE 10th Result 2022 : ऐसे चेक करें रिजल्ट
— सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
— होमपेज पर Result लिंक पर क्लिक करें।
— एक नया पेज खुलने पर मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
— आपका CBSE Class 10th Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
— CBSE Class 10th Result 2022 चेक करें और इसे सेव करें।
यह भी पढ़ें- JEE Main 2022 : जेईई मेन्स सेशन 2 के एडमिट कार्ड जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड
CBSE 10th Result 2022 Digi Locker पर ऐसे कर पाएंगे चेक
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
— अब आधार नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी सबमिट कर लॉग इन करें।
— CBSE 10th results 2022’ फाइल पर क्लिक करें।
— अब आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट नजर आएगी।
— इसको चेक कर भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते है।
Updated on:
22 Jul 2022 03:12 pm
Published on:
22 Jul 2022 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allरिजल्ट्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
