29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 12th Results 2022: सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम जारी, 92.71% स्टूडेंट हुए पास

CBSE 12th Results 2022: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं के नतीजों का ऐलान शुक्रवार सुबह कर दिया। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को परिणाम देखने के लिए रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड की जरूरत होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 22 Jul 2022, 10:01 AM IST

CBSE 12th Results 2022

CBSE 12th Results 2022

CBSE 12th Results 2022: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शुक्रवार सुबह कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही बीते दिनों से लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी है वे सभी CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है। इस साल सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 टर्म में आयोजित की गई थी।

92.71 प्रतिशत रहा परिणाम
सीबीएसई 12वीं का इस साल का पास प्रतिशत 92.71 प्रतिशत रहा है। वहीं पिछले साल 99.37 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है। इस साल रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा है।

वेबसाइटों पर जारी नहीं होगा परिणाम
सीबीएसई 12वीं परिणाम 2022 जाँच के लिए cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर उपलब्ध नहीं होगा। सीबीएसई की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है कि सीबीएसई 12वीं का परिणाम केवल स्कूलों या उमंग ऐप के माध्यम से या डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा। इस साल सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर कोई परिणाम जारी नहीं किया है।


यह भी पढ़ें- JEE Main 2022 : जेईई मेन्स सेशन 2 के एडमिट कार्ड जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड

इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
parikshasangam.cbse.gov.in
digilocker.gov.in

यह भी पढ़ें- साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में 630 पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया


CBSE 10th, 12th Result 2022 ऐसे चेक करें रिजल्ट
— सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
— होमपेज पर CBSE 10th Result / CBSE 12th result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
— अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
— अब लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करे।
— रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।

25 अप्रैल से 23 मई के बीच हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि CISCE की ओर से ICSE सेमेस्टर 2 की बोर्ड परीक्षा 25 अप्रैल से 23 मई, 2022 के बीच संपन्न हुई थी। ICSE, ISE टर्म 1 परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा 7 फरवरी, 2022 को घोषित किया गया था। वहीं कक्षा 10, 12 की परीक्षा नवंबर में आयोजन किया गया था।

शिक्षा मंत्री ने कहा, समय पर जारी होगा सीबीएसई परिणाम
बीते दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट में देरी नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने कॉपियों का मूल्यांकन करने व अंकों को साइट पर अपलोड करने के लिए बोर्ड को डेट महीने का समय लगता है।