11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand Board Result Out: जारी हुआ 12वीं झारखंड बोर्ड का रिजल्ट, 85.88 % पास हुए  

झारखंड बोर्ड ने 12वीं कक्षा के तीनों स्ट्रीम के परिणाम जारी कर दिए हैं।

2 min read
Google source verification
Jharkhand Board Result Out

JAC Board Result 2024 Out: झारखंड बोर्ड ने 12वीं कक्षा के तीनों स्ट्रीम के परिणाम जारी कर दिए हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है- jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in।

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल लगभग 3,44,822 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जबकि कक्षा 12 जेएसी विज्ञान परीक्षा में 94,433 उम्मीदवार उपस्थित हुए, वाणिज्य में 25,907 छात्र और कला में 2,24,502 छात्र नामांकित थे।

यह भी पढ़ें- बैंक में मैनेजर बनने का सपना करें पूरा, कल आवेदन की आखिरी तारीख

जानिए पास प्रतिशत (JAC Result 2024)

इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 85.88 रहा है। बता दें, आर्टस में 93.16% परीक्षार्थी,कॉमर्स में 90.60 प्रतिशत परीक्षार्थी, साइंस में 72.70% परीक्षार्थी और वोकेशनल में 89.22% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल भी लड़कियों ने टॉप किया है। बता दें, 84.26 छात्रों ने पास किया तो वहीं 86.78 छात्राओं ने पास किया है।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट (JAC Board Result 2023)

पिछले साल जैक बोर्ड (JAC Board Result 2023) साइंस का 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 81.45 रहा था। वहीं झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2023 में 95.97% छात्र-छात्रा सफल हुए थे। इंटर कॉमर्स का रिजल्ट 88.60 फीसदी रहा था।

रिजल्ट देखने के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट नोट कर लें (JAC Result 2024 Download)

jac.jharkhand.gov.in

jac.nic.in

jacresults.com

jharresults.nic.in

यह भी पढ़ें- यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव

ऐसे देखें रिजल्ट (JAC Board Result 2024)

छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 

होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें 

अब अपना रोल नंबर दर्ज करें 

झारखंड 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा 

भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें 

छात्र-छात्राएं इस बात का ध्यान रखें कि यह ओरिजनल मार्कशीट नहीं है। ओरिजनल मार्कशीट आपको स्कूल से ही मिलेगी। हालांकि, इसके लिए कुछ दिनों का इंतजार करना होगा। जैक बोर्ड स्कूलों को पहले मार्कशीट व सर्टिफिकेट भेजेगा, फिर स्कूल अपने छात्रों में इसका वितरण करेगा।