रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब छात्रों की नजर एनटीए के अगले अपडेट्स पर हो सकती है। बता दें, रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling) की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है। शेड्यूल एवं रैंक के अनुसार अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में भाग लेकर मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग स्नातक प्रवेश पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।