UPSC Chief Manoj Soni: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 2029 में पूरा होने वाला था। लेकिन अपने कार्यकाल के पूरा होने से ठीक पहले उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा। जो बातें सामने निकलकर आ रही हैं, उसके मुताबिक सोनी ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। जून के आखिरी सप्ताह में मनोज सोनी ने इस्तीफा दिया। हालांकि, अभी इस्तीफा स्वीकार होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।