नवीनतम परिणाम 07 जून 2017 को आया था
आयोग सचिव पीसी बेरवाल के मुताबिक आयोग द्वारा राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा नियम, 1963 के अन्तर्गत RPSC Junior Accountant and TRA Recruitment Exam 2013 का नवीनतम परिणाम 07 जून 2017 को घोषित किया गया था। इसके बाद अब राजस्थान हाईकोर्ट के 19 दिसंबर 2017 के आदेश की अनुपालना में संपूर्ण आयोग द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार एवं अपात्र अभ्यर्थियों के विरुद्ध रिशफल परिणाम घोषित किया गया है।