SSC JE Answer Key 2024 Download: एसएससी ने सोमवार को जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2024 की रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। अगर आप ने यह परीक्षा दी है, तो आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। देश के विभिन्न शहरों में 5-7 जून के बीच जूनियर इंजीनियरिंग की भर्ती परीक्षा के पेपर-1 की परीक्षा हुई थी। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर प्रोविजनल आसंर-की चेक कर सकते हैं।