
चुनाव में शराब बांटने वालों के खिलाफ एक्शन, पुलिस के निशाने पर कई दुकानें
रीवा. मध्य प्रदेश में चुनावी शोर के बीच जून के महीने में पुलिस द्वारा 1.28 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ी है। वहीं, जिले में 373 प्रकरण अवैध शराब बिक्री के लिए दर्ज किये गए हैं जिसमें 379 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। वहीं, आरोपियों की शराब तस्करी में प्रयुक्त 9 बाइक और 4 फोरव्हीलर वाहनों को भी जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा अब इन वाहनों को नीलाम किया जाएगा।
पुलिस के पास वर्तमान में सीधी और सतना की शराब की सबसे बड़ी टेंशन है। चोरी छिपे दूसरे जिलों से शराब मंगवाकर तस्कर उसे रीवा में सप्लाई कर रहे हैं। कुछ तस्करों को पुलिस ने राडार में लिया है जो दूसरे जिलों से शराब लेकर आते हैं। ऐसे लोगों को साइबर की मदद से ट्रेस कर उनकी शराब पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस बड़े तस्करों पर नजर बनाए हुए हैं।
होगी सख्त कार्रवाई- रीवा एसपी
मामले को लेकर रीवा एसपी नवनीत भसीन का कहना है कि,चुनाव में वितरण हेतु शराब का अनाधिकृत रूप से परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को शराब दुकानों पर नजर रखने और अनाधिकृत रूप से शराब का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये गये है। कई बड़े तस्करों को चिन्हित किया गया है।
यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो
Published on:
30 Jun 2022 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
