चंद सेकेण्ड में पूरी वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार
चंद सेकेण्ड में पूरी वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने सनसनी फैला दी। पर्स में महिला का मोबाइल, चार हजार रुपए नकद, एटीएम कार्ड रखा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल दम्पति को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बदमाशों को पकडऩे के लिए सभी थानों को सूचना भिजवाई गई लेकिन आरोपी पुलिस के हांथ नहीं लगे। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।