4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Blood donation : ब्लड चाहिए का मैसेज वायरल, बुजुर्ग की जिंदगी बचाने युवाओं ने किया रक्तदान

कलेक्टर ने नागौद से रक्तदाता को ले आने और ले आने उपलब्ध कराए वाहन, बुजुर्ग की जिंदगी बचाने सतना, नागौद व सिंगरौली से आगे आए युवा रक्तदाता

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Rajesh Patel

May 27, 2021

covid : Youth donated blood to save the life of the elderly

covid : Youth donated blood to save the life of the elderly

रीवा. कोरोना काल में हर कोई मदद के लिए आगे आ रहे है। संजय गांधी अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहे 86 वर्षीय बुजुर्ग को ब्लड की अवश्यकता पडी। बुजुर्ग की जिंदगी बचाने के लिए ओ-निगेटिव ग्रुप का ब्लड चाहिए। इसका मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मैसेज को देख रीवा, सिंगरौली, सतना, नागौद से लेकर सदस्य सक्रिय हो गए। महिला समेत चार युवाओं ने बुजुर्ग की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान किया।

नागौद से आधी रात रक्तदान के लिए आए आगे
रीवा व सतना की संस्था के सदस्यों की सक्रियता से तीन रक्तदाताओं ने मरीज की जिंदगी बचाने के लिए नागौद के कामता पांडेय, सतना की जूही श्रृंगी और सिंगरौली के अमित कुमार ने रक्तदान किया। यहां तक कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी भी सक्रिय रहे। संस्थाओं के आग्रह पर कलेक्टर ने रक्तदाताओं को आने जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराए।

बुजुर्ग को चार युनिट ब्लड की पडी जरूरत
गुढ क्षेत्र के तमरा गांव निवासी बुजुर्ग हीरालाल पटेल की अचानक तबियत खराब हुई,इलाज के दौरान चिकित्सकों ने परिजनों से ब्लड की मांग की। जानकारी निजी संस्थाओं को दी गई। सोसल मीडिया पर ब्लड चाहिए का मैसेज वायरल हुआ तो समाजिक कार्यकर्ता बृजेन्द्र गौतम ने नागौद के रक्तदाता कामता पांडेय से संपर्क किया। रक्तदाता मदद के लिए तैयार हो गए। लेकिन, नागौद से रीवा आने-जाने के लिए वाहन अनुउपलब्धता बताई। इसकी जानकारी ग्वालियर के रमन वैरागी ने कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी को दी।

कलेक्टर ने आधी रात ब्लड डोनर को उपलब्ध कराया वाहन
कलेक्टर ने आधी रात्रि करीब दो बजे में ही रक्तदाता को ले आने और ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराई। रात्रि में ही कामता पांडेय संजय गांधी अस्प्ताल पहुंचकर रक्तदान किया। संस्था के सदस्यों ने रक्तदाता को सम्मान किया और वाहन से वापस नौगौद पहुंचाया। इसी तरह प्रयास रक्तदान सेवा संगठन रीवा के प्रयास से रक्तदाता कामता पांडेय और सिन्धु विकास समिति सतना से जूही श्रृंगी व सिंगरौली से अमित कुमार ने रक्तदान कर बुजुर्ग की जान बचाई।

इन संस्थाओं के सदस्य रहे सक्रिय
संजय गांधी अस्पताल में बुजुर्ग को ब्लड उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ईकाई रीवा, मां जानकी सेवा समिति, शहर दिशा समिति, प्रयास रक्तदान सेवा संगठन, सिंधु विकास सेवा समिति, महाकाल सेवा संघ, गोवर्धनम फाउंडेशन सहित कई संस्थाओं ने मरीज की जिंदगी बचाने के लिए ब्लड डोनर की तलाश में जुट रहे।

rajesh IMAGE CREDIT: patrika
rajesh IMAGE CREDIT: patrika
rajesh IMAGE CREDIT: covid : Youth donated blood to save the life of the elderly