
Dead body of youth found in canal, family members accused of murder
रीवा। मंगलवार की सुबह युवक का नहर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत पर हत्या का आरोप लगाकर शव को सड़क में रखकर जाम लगा दिया। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को समझाईश देकर शांत कराया गया। बाद में युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।
टेंट हाऊस में काम करता था युवक
सगरा निवासी कमलेश साकेत पिता रामकरण 26 वर्ष कस्बे के ही एक टेंट हाऊस में काम करता था। सोमवार को टेंट हाऊस संचालक छोटेलाल विश्वकर्मा ने उसे काम पर बुलाया था जिस पर वह घर से काम करने निकला था। रात में वह टेंट हाऊस संचालक के घर में ही सो गया था। सुबह उसका संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में शव बरामद हुआ है जो घर से करीब पांच सौ मीटर दूर थी। शव मिलने से पूरे कस्बे में सनाका खिंच गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंच गए। युवक के शरीर में कई जगह चोट के निशान थे जिससे उसकी मौत पर हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने शव को सड़क में रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान रीवा-बैकुंठपुर मार्ग में आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तनाव को देखते हुए विवि, बैकुंठपुर, रायपुर कर्चुलियान थाने का बल भी मौके पर पहुंच गया।
कार्रवाई की मांग कर रहे थे परिजन
परिजन युवक की हत्या का आरोप टेंट हाऊस संचालक पर लगा रहा था और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद वे जाम खोलने को राजी हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। युवक किन परिस्थितियों में नहर में गिरा था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
टेंट हाऊस संचालक से पूछताछ कर रही पुलिस
इस घटना के बाद पुलिस अब टेंट हाऊस संचालक से पूछताछ कर रही है। युवक रात में वहीं सोया हुआ था। फिर वह नहर के पास कैसे पहुंचा इस बात का पुलिस पता लगा रही है। उसके चेहरे सहित शरीर के कई अन्य स्थानों पर चोट के निशान मौजूद थे जिसके संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची हुई है।
Published on:
14 Mar 2023 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
