
Gandhi Memorial Hospital will be rehabilitated by 20 crores
रीवा. चिकित्सा शिक्षा एवं लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री शरद जैन ने 20.80 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत गांधी स्मृति अस्पताल के पुनरुद्धार परियोजना का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा, गरीबों एवं आमजनों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है।
गांधी मेडिकल अस्पताल को 66 वर्ष हो गए
गांधी मेडिकल अस्पताल को बने हुए 66 वर्ष हो गए हैं। कलेक्टर की पहल पर गांधी स्मृति अस्पताल के कायाकल्प के लिए आरइसी से 10 करोड़ रुपए, सोलर पावर प्लांट इकाई से स्थानीय विकास कार्य निधि से ६.५० करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री जैन ने कहा, प्रधानमंत्री ने सबके स्वास्थ्य एवं समृद्धि के लिये आयुष्मान योजना प्रारंभ की। हर गरीब व्यक्ति अस्पताल में 5 लाख रुपए तक की गंभीर बीमारी का इलाज कराएंगे। पहले में प्रदेश में केवल 4 मेडिकल कालेज थे।
प्रदेश में 14 मेडिकल कॉलेज
प्रदेश में 14 मेडिकल कालेज स्थापित कर दिए गए हैं। कमिश्नर महेशचन्द्र चौधरी ने कहा, विन्ध्य वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से साथ ही गांधी स्मृति अस्पताल की तस्वीर बदलेगी। मौके पर कलेक्टर प्रीति मैथिल, डीन डॉ. पीसी द्विवेदी, डॉ. सुधाकर द्विवेदी, डॉ. मनोज इन्दुलकर आदि मौजूद रहे।
चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की डीन को मिली शक्तियां
हॉस्पिटल में कार्यरत चिकित्सकों की लापरवाही और मनमानी पर डीन चिकित्सकीय सेवा आदर्श नियम 2018 के तहत कार्रवाई कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर एस्मा लागू होने की स्थिति में 24 घंटे की नोटिस के बाद भी यदि अनुपस्थित पाए गए तो मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता दंड अधिरोपित कर सकेंगे।
निजी कंपनी के हवाले हॉस्पिटल का अनुउपयोगी ब्लड बैंक
बैठक में सदस्यों ने चिकित्सालय के ब्लड बैंक में संग्रहीत और मरीजों के अनुउपयोगी ब्लड को निजी कंपनी को देने का निर्णय लिया है। आउट सोर्स पर संचालित कैंसर यूनिट के कार्यकाल को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव रखा गया, जिस पर अभी विचार नहीं हो सका है। इसी तरह संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स से संचालित सिटी स्कैन में जांच के अतिरिक्त जांच की फीस पर सहमती बनी है।
ये होंगे कार्य
स्वीकृत राशि से जीएमएच की छत में वाटर का कार्य, अस्पताल के सामने इनोवेशन, ओपीडी के सामने कांक्रीट सडक़, बाल्य एवं शिशु रोग विभाग में वेटिंग हाल, नई लिफ्ट की स्थापना, मनोरोग एवं नेत्र रोग विभाग में वार्ड का निर्माण, अस्पताल का आंतरिक नवीनीकरण मैटेरिनिटी विंग, लैंड स्केङ्क्षपग एवं उच्च गुणवत्ता के शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
Published on:
27 Sept 2018 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
