23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रीवा में आचार्य विद्यासागर के सम्मान में 21 फीट ऊंचा संयम कीर्ति स्तंभ

जैन संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर के सम्मान में किया गया स्थापित,सकल दिगंबर जैन समाज ने सहयोग से रखी है आधारशिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Dilip Patel

•

Updated: 19 Dec 2017, 12:17 AM IST

 sanyam kirti stambh in Rewa

sanyam kirti stambh in Rewa

रीवा। रीवा शहर के हृदय स्थल में स्थित अस्पताल चौराहे की पहचान अब संयम कीर्ति स्तंभ से की जाएगी। सफेद संगमरमर का यह स्तंभ न केवल शहरियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा बल्कि जैन धर्म के बारे में तमाम जानकारियों से भी अवगत कराएगा।
संयम कीर्ति स्तंभ को सकल दिगंबर जैन समाज और श्री दिगंबर जैन समाज कल्याण समिति के संयुक्त प्रयाय से स्थापित किया जा रहा है। जैन समाज के महामंत्री राजेश जैन ने बताया कि जैन समाज के संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज की दीक्षा को 50 वर्ष हो गए।

इस अवसर पर उनके सम्मान में संयम स्वर्ण महोत्सव मनाया जा रहा है। देशभर के 256 शहरों में संयम कीर्ति स्तंभ स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रीवा में अस्पताल चौराहे पर संयम कीर्ति स्तंभ स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें करीब छह लाख रुपए का खर्च आया है जो जैन समाज के लोगों के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने अस्पताल चौराहे पर स्थापित करने के उद्देश्य के बारे में बताया कि जैन समाज संयमित जीवन जीता है। जैन धर्म यही सिखाता है। संतों की वाणी भी यही कहती है। संयम कीर्ति स्तंभ सभी समाज के लोगों को संयम धारण करने और संयमित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देगा। खास बात ये है कि संयम कीर्ति स्तंभ राजस्थान के मकराना से मंगाया गया है।

जनवरी में होगा लोकार्पण
संयम कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण जनवरी में पूजा-पाठ और शुद्धिकरण कर किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। स्तंभ के अलावा चौराहे के ग्राउंड का रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। लोकार्पण से पहले कटरा स्थित जैन मंदिर में संतों की मौजूदगी में पूजा-पाठ होगा और स्तंभ शुद्धिकरण किया जाएगा।

इसमें उपदेश हैं उल्लेखित
संयम कीर्ति स्तंभ 21 फीट ऊंचा है। इसमें आचार्य श्री विद्यासागर महाराज द्वारा लिखे ग्रंथो के कुछ अंश लिखे हुए हैं। जैन धर्म के उपदेश उल्लेखित हैं। शिखर पर कलश स्थापित है तो जैन संतों के द्वारा धारण किए जाने वाले पीछी और कमंडल भी अंकित हैं।