3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live Video : दिनदहाड़े रोड पर युवक को चाकू घोंपा, बनाया वीडियो

छात्र की हत्या का सनसनीखेज वीडियो आया सामने...5 आरोपी गिरफ्तार, कुछ फरार...

2 min read
Google source verification
rewa.jpg

रीवा. रीवा में अपराध का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है। एक बार फिर रीवा में कत्ल की सनसनीखेज वारदात हुई। इस बार तो घेरकर कुछ युवकों ने एक छात्र का चाकू घोंपकर हत्या की और उसका वीडियो भी बनाया। छात्र की हत्या का ये LIVE VIDEO अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में शामिल 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कुछ अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

ये है पूरी घटना
दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात गढ़ थाने के लालगांव किला के पास की है। जहां मोहित साहू नाम के 18 साल के युवक की 7-8 बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच रोड पर चाकू गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मोहित अपने एक दोस्त के साथ क्योटी किला घूमने के लिए आया था इसी दौरान बदमाश युवक वहां पहुंच गए और उसे घेर लिया जिसके बाद पहले तो उसके साथ मारपीट की और फिर उसे चाकू मार दिया। चाकू लगने से मोहित के पेट में गहरा घाव हुआ था और अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया । मोहित टीआरएस कॉलेज में फर्स्ट ईयर का छात्र था। उसकी मौत के बाद गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम भी लगाया।

देखें वीडियो-

वीडियो वायरल, 5 आरोपी गिरफ्तार
मोहित साहू नाम के छात्र की हत्या करने के साथ ही आरोपी युवकों ने इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी मोबाइल से बनाया था जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बदमाश युवक को रोड पर घेरकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वही मोहित की हत्या में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि कुछ अन्य अभी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। मोहित की हत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

देखें वीडियो-

Story Loader