
Awadhesh Pratap singh University Examinations
रीवा. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक शनिवार दोपहर 12 बजे तय की गई थी। लेकिन, सदस्यों के नहीं पहुंचने से बैठक की तिथि आगे बढ़ाकर 29 दिसंबर कर दी गई। कुछ महत्वपूर्ण एजेंडों को पारित करना था, जो नहीं हो पाया।
कुलपति प्रो. केएन सिंह यादव ने बताया कि निर्धारित सात सदस्य बैठक में मौजूद नहीं हुए जिसकी वजह से तिथि को आगे बढऩा पड़ा।
एपीएसयू ने बैठक की पूरी तैयारी कर ली थी। कार्यपरिषद सदस्यों को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बैठक में शामिल होने के लिए पत्र भेजा था। शनिवार दोपहर १२ बजे तक उनका इंतजार होता रहा। जब निर्धारित समय पर कार्यपरिषद सदस्य नहीं पहुंचे तो एपीएसयू के अधिकारियों ने मोबाइल पर उनसे संपर्क किया। किसी ने टिकट कंफर्म न होने तो किसी ने बस छूटने का बहना बनाकर बैठक में शामिल हो पाने से असमर्थता जताई।
एपीएसयू प्रबंधन का प्रयास था कि कार्यपरिषद बैठक के लिए निर्धारित सात सदस्य जुटाए जाए। इसके लिए प्रयास भी किया। लेकिन नहीं जुटाए जा सके। शहर एवं आस - पास रहने वाले सदस्य भी नहीं पहुंचे।
कार्यपरिषद की बैठक में सदस्यों का नहीं पहुंचना एपीएसयू प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। भले ही एपीएसयू के अधिकारी यह दिखाने की कोशिश करें की यह सामान्य बात है लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। बताया जा रहा है कि कार्यपरिषद सदस्य विवि प्रबंधन के स्वागत सत्कार से खुश नहीं हैं।
विश्वविद्यालय प्रबंधन कार्यपरिषद सदस्यों को कई मौकों पर नजरअंदाज करता है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में शामिन न होकर वे अपना विरोध जता रहे हैं।
कार्यपरिषद सदस्यों का कहना है कि न तो उन्हें बैठक की समय पर सूचना दी जाती और नहीं बैठक से संबंधित एजेंडा दिया जाता। निर्धारित समय के कुछ घंटे पहले सोशल साइट पर आदेश डाल दिया जाता है।
ऐसे में बैठक में शामिल हो पाना मुश्किल है। एक दिन में कई कार्यक्रम निर्धारित होते हैं। पहले से सूचना रहे तो तैयार रहें।
29 को तय की गई तिथि
बैठक की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब 29 दिसंबर की तिथि तय की गई है। बैठक में कुछ महत्वपूर्ण एजेंडे हैं। जिसे जल्द कार्यपरिषद की मंजूरी आवश्यक है।
Published on:
23 Dec 2018 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
