3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: भाजपा में एक और बगावत, अब इस विधायक ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

टिकट घोषणा के बाद नेताओं की बगावत का सिलसिला थम नहीं रहा है...

less than 1 minute read
Google source verification

रीवा

image

Sanjana Kumar

Oct 25, 2023

mp_election_bjp_mla_panchulal_in_election.jpg

टिकट घोषणा के बाद नेताओं की बगावत का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब मनगवां के भाजपा विधायक पंचूलाल प्रजापति और उनकी पत्नी पूर्व विधायक पन्नाबाई प्रजापति ने मोर्चा खोला है। मनगवां सीट पर भाजपा ने विधायक पंचूलाल का टिकट काटकर नरेन्द्र प्रजापति को मैदान में उतारा है। जिसके विरोध में पंचूलाल ने स्वयं चुनाव लडऩे का ऐलान किया है।

सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और दो सेट नामांकन फार्म खरीदा। उन्होंने कहा, यदि भाजपा अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेगी तो वह भाजपा की टिकट पर ही लड़ेंगे। यदि पार्टी ने अपना निर्णय नहीं बदला तो फिर अपना रास्ता स्वयं चुनेंगे। प्रेस कॉफ्रेंस कर पंचूलाल ने कहा, पार्टी के कुछ लोगों ने सौदेबाजी करके टिकट बेचा है। ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया है जो दूसरे दल से हाल ही में आया है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति को पार्टी ने टिकट दिया है हाल ही में उसने अपनी जमीन बेची है और उसी से सौदेबाजी हुई है। कहा कि यदि उनका टिकट पार्टी काटना चाहती है तो उनकी पत्नी पूर्व विधायक पन्नाबाई को दिया जाए। अन्यथा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में जाएंगे। मीडिया के सामने अपनी बात रखते समय विधायक फफक कर रो पड़े। इससे पहले त्योंथर से भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बगावत कर बसपा से मैदान में उतर गए।

ये भी पढ़ें :mp election 2023 : 8 सीटों के लिए 6 प्रत्याशियों ने जमा किया नामांकन, नाराज भाजपाइयों की बड़ी बैठक जल्द
ये भी पढ़ें : mp election 2023 : खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा का दशहरा मिलन समारोह, क्या करेंगे पार्टी से बगावत या फिर प्रत्याशी के पक्ष में खुलासा आज

Story Loader