महाविद्यालय में कुल 44 पद स्वीकृत पद
विभाग से जारी आदेश के मद्देनजर महाविद्यालय में प्राचार्य के अलावा 19 पद सहायक प्राध्यापकों के स्वीकृत किए गए हैं। क्रीड़ाधिकारी, ग्रंथपाल, मुख्य लिपिक, लेखापाल, सहायक वर्ग दो, सहायक वर्ग तीन, बुकलिफ्टर, भृत्य, चौकीदार व स्वीपर के एक-एक पद स्वीकृत हैं। इसके अलावा प्रयोगशाला तकनीशियन व प्रयोगशाला परिचारक के 6-6 पद स्वीकृत किए गए हैं।