23 जुलाई से सामूहिक अवकाश पर जाएंगे
इसके बावजूद उनकी मांग नहीं मानी गई तो प्राध्यापक 23 जुलाई से सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। संभागीय अध्यक्ष महेश शुक्ला के मुताबिक विश्वविद्यालयीन संघ के अध्यक्ष प्रो. एपी मिश्रा, सचिव आरएन स्वर्णकार, प्रो. एचएन गौतम, प्रो. पीके जैन, प्रो. टीपी सिंह, प्रो. रमेश श्रीवास्तव, प्रो. संजय सिंह परिहार, प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य प्राध्यापकों ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। गौरतलब है कि प्राध्यापक पिछले कई महीनों से यूजीसी की ओर से अनुमोदित सातवें वेतनमान की मांग कर रहे हैं। लेकिन राज्य शासन में प्रस्ताव लंबित है।