
MP News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरी में 10 फीट लंबे अजगर ने बिल्ली को निगल लिया। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के द्वारा किसी तरह अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। अजगर 10 फीट लंबा और 20 वजनी बताया जा रहा है।
दरअसल, एक किसान खेत में काम करने गया था। उसी दौरान उसे अजगर की आवाज सुनाई दी। जब पास जाकर देखा तो अजगर बिल्ली को निगलकर पड़ा हुआ था। बिल्ली को घंटो निगले रहने के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद अजगर ने पेट से बिल्ली को बाहर निकाल दिया। इसके किसान ने मौके पर कई ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया। जिसके बाद रेस्क्यू शुरु किया गया।
बारिश के कारण जंगलों में रहने वाले जीव-जंतु के घरों में पानी भर जाने के कारण वह इधर-उधर भटकते हैं। जिससे कई बार वह खेतों तक पहुंच जाते हैं। इलाके में हुई इस घटना के बाद से किसान सतर्क हो गए हैं।
Published on:
04 Aug 2025 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
