यह मामला मनगवां थाने के मनिकवार चौकी क्षेत्र का है, जहां अमिलिया गांव निवासी विपिन रजक (30) लड़की की आवाज निकालने में माहिर था। वह लड़कियों की फोटो लगाकर मोबाइल पर बात करता और ऐसा लगता कि लड़की ही बात कर रही है। उसने डेल्ही गांव के विपिन रावत को फंसाया । विपिन रजक उस पर मोहित हो गया और फिर युवक ने उसे पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा जिस पर विपिन ने बार-बार रुपए भेजे। विपिन ने एक साल तक लड़की समझकर उससे बात की लेकिन जब मिलने का दबाव बनाया और मिलने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। गुस्से में आकर उसने युवक का मोबाइल छीन लिया।