26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उद्योग मंत्री बोले, पत्रिका हरित प्रदेश अभियान से बदलेगी तस्वीर, रोल मॉडल बनेगा यह जिला

चिकित्सकों ने रोपे 150 पौधे...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 29 Jul 2018, 10:34 PM IST

Patrika Harit Pradesh Campaign: Plantation in Vindhy Largest Hospital

Patrika Harit Pradesh Campaign: Plantation in Vindhy Largest Hospital

रीवा। पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत पौधरोपण का सिलसिला जारी है। रविवार को श्यामशाह मेडिकल कॉलेज, संजय गांधी अस्पताल व नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, लोग समझते हैं कि अखबार का कार्य केवल खबर छापना है लेकिन पत्रिका ने यह साबित किया है कि समाचार पत्रों का कार्य केवल खबर छापना ही नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।

सपना है कि पूरा शहर बने हरा-भरा
उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से पत्रिका समूह लोगों में हरित प्रदेश अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम चला रहा है, उससे तय है कि रीवा प्रदेश में रोल मॉडल बनेगा। सरकार का भी यह सपना है कि शहर हरा-भरा हो। अभियान के तहत तीनों संस्थान के परिसर में १५० पौधों का रोपण हुआ।

उद्योग मंत्री ने उपस्थितों को दिलाया शपथ
इस मौके पर कॉलेज के डीन डॉ. पीसी द्विवेदी, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एपीएस गहरवार व उप अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालनयंत्री नरेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी, चिकित्सक व नर्सिंग और मेडिकल छात्र-छात्राओं सहित 400 से अधिक लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में उद्योग मंत्री ने उपस्थित लोगों को इस बात की शपथ दिलाई कि पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण के लिए जन-जन को जागरूक करेंगे। खाली स्थान, पार्कों और सडक़ किनारे पौधे रोपेंगे। न केवल पौधरोपण करेंगे बल्कि रोपित पौधे को वृक्ष के रूप में तैयार करेंगे।

‘पत्रिका से पौधरोपण के लिए मिली प्रेरणा’
डीन डॉ. पीसी द्विवेदी ने कहा कि कॉलेज व अस्पताल परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए प्रयत्न तो काफी पहले से कर रहे हैं, लेकिन पौधरोपण के लिए कार्यक्रम के आयोजन की प्रेरणा पत्रिका से ही मिली। इससे पौधरोपण भी हो गया और लोगों तक संदेश भी पहुंचेगा। कार्यक्रम के जरिए प्रेरित लोगों ने एक-एक पौध बचाया तो यह अभियान और भी बृहद हो जाएगा।

‘हरियाली से मिलेगी शुद्ध हवा व आक्सीजन’
अधीक्षक डॉ. एपीएस गहरवार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है और पौधे कम हो रहे हैं। उसे देखते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी हो गया है। जब चारों ओर हरियाली होगी तो बढ़ते कार्बन डाई आक्साइड से मुक्ति मिलेगी और शुद्ध हवा के साथ पर्याप्त आक्सीजन मिलेगी। इसलिए पौधरोपण जरूरी है।

‘संक्रामक रोगों से बचाव भी करते हैं पौधे’
उप अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह ने कहा कि परिसर में नीम के पौधे भी लगाए गए हैं। नीम जैसे कई पेड़ संक्रामक बीमारियों से बचाव करते हैं। पेड़ों की लगातार कम होती संख्या का ही नतीजा है कि लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। बेहतर होगा कि लोग पौधरोपण के अभियान का हिस्सा बनकर वातावरण को स्वच्छ व स्वस्थ बनाएं।

चिकित्सकों ने अपने नाम से रोपे पौधे
कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री के अलावा चिकित्सक डॉ. एचपी सिंह, डॉ. पीसी द्विवेदी, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. सीबी शुक्ला, डॉ. बीपी मिश्रा, डॉ. प्रदीप निगम, डॉ. पीके लखटकिया, डॉ. मनोज इंदुलकर, डॉ. नरेश बजाज, डॉ. एपीएस गहरवार, डॉ. अनुराग चौरसिया, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. मिलिंद सिरालकर, डॉ. रचना गुप्ता, डॉ. चंद्रा रजक, डॉ. पीके बघेल, डॉ. पीसी कोल, डॉ. संजीवराम पल्लीवाल, डॉ. एसपी गर्ग, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. टीआर जाधव, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. पंकज चौधरी व डॉ. शशि जैन सहित अन्य चिकित्सकों ने अपने नाम से पौधे रोपे। साथ ही उन्हें तैयार करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में इसके अलावा डॉ. एसके पाठक, डॉ. संजया शुक्ला, डॉ. लोकेश त्रिपाठी, डॉ. मोहिता पाण्डेय, डॉ. कल्पना यादव, डॉ. शीतल पटेल, डॉ. शिखा श्रीवास्तव, डॉ. एके झा, डॉ. राजनारायण तिवारी, डॉ. सौरभ पटेल, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. एमके तिवारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

स्मृति के रूप में रोपा गया पौधा हुआ तैयार
सडक़ दुर्घटना में जान गंवाने वाली मेडिकल कॉलेज की छात्रा बतुल कालेजवाला की याद में रोपा गया पौधा वृक्ष के रूप में तैयार होने को है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने छात्रा की स्मृति में रोपे गए पौधे को देखकर न केवल प्रसन्नता जाहिर की बल्कि छात्रा को याद भी किया। कहा इस पौधे की तरह प्रत्येक चिकित्सकों के नाम से खुद उनके द्वारा पौधे रोपे जाएं, ताकि वह भी यादगार बनें।