
Porn video of the girl found in the mobile of the accused
रीवा। युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ लगातार बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल बरमद हुआ है जिसमें युवती कर अश्लील वीडियो मिला है। पुलिस उसे जांच के लिए भेजेगी।
बिछिया पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
बिछिया थाने में शनिवार की शाम युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें अपने रिश्तेदार दीपक यादव (१९) निवासी शिवपूर्वा थाना गोविन्दगढ़ हाल मुकाम चिरहुला कालोनी पर बलात्कार करने और अश्लील वीडियो तैयार कर ब्लैकमेल करने की जानकारी दी थी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को आरोपी अपने गांव जाने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी पहुंचा तो पुलिस ने उसे धर लिया।
वीडियो केा जांच के लिए भेजेगी पुलिस
पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें युवती का अश्लील वीडियो बरामद हो गया जिसके आधार पर वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। उससे लगातार पूछताछ पुलिस कर रही है। पूरी योजना बनाकर उसने युवती को धोखे से अपने घर बुलाया था और जहां उसके साथ बलात्कार का वीडियो बना लिया। थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने बताया कि आरोपी से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है। उसका मोबाइल जांच के लिए भेजा जायेगा।
Published on:
13 Jan 2020 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
