3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी का रोड शो, जाम से बचने इन रास्तों का करे प्रयोग

एम्बुलेंस व फायर बिग्रेड वाहनों जारी रहेगा आवागमन,असुविधा होने इन फोन नम्बर का करे प्रयोग

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Lok Mani Shukla

Sep 27, 2018

Rahul Gandhi roadshow, to avoid jams,

Rahul Gandhi roadshow, to avoid jams,

रीवा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शहर में रोड शो करेंगे। इस दौरान शहर वासियो को सुविधा की दृष्टि से चार वैकल्पिक रुट बनाए गए है जिनसे शहरवासियों को असुविधा न हो। इस लिए यदि आप चोरहटा , सिरमौर चौराहा अस्पताल चौराहा जाने वाले इन मार्गो का प्रयोग करें। व्हीआईपी के रोड शो एवं कार्यक्रम के दौरान असुविधा से बचने के लिए निर्धारित मार्ग में चल कर आसानी से मंजिल तक पहुंच सकते है।

इन चार मार्गो का करे उपयोग
01. जब वीआईपी चौरहटा बाईपास से जय स्तंभ चौराह के बीच में रहेंगे तब एक तरफ का ट्रैफिक चालू रहेगा।
02. जब वीआईपी जयस्तंभ से हॉस्पिटल चौराहा के बीच में रहेंगे तब सतना तरफ से आने वाले संपूर्ण ट्रैफिक को जयस्तंभ चौराहे से कालेज चौराह की तरफ डायवर्ट किया जाएगा तथा धोबिया टंकी की तरफ से आने वाले संपूर्ण ट्रैफिक को अस्पताल चौराहे से शिल्पी प्लाजा एवं सिरमौर चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।रोड शो के दौरान जयस्तंभ चौराहे से अस्पताल चौराहे के बीच का ट्रैफिक पूर्णत बंद रहेगा।
03. जब वीआईपी अस्पताल चौराहे से सिरमौर चौराहे के बीच रहेंगे तब अस्पताल चौराहे से सिरमौर चौराहे तरफ जाने वाले संपूर्ण ट्राफिक को शिल्पी प्लाजा एवं जयस्तंभ चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा तथा सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहा की ओर आने वाले ट्रैफिक को कालेज चौराह की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रोड शो के दौरान अस्पताल चौराहे से सिरमौर चौराहे के बीच में ट्रैफिक पूर्णत: बंद रहेगा।
04. जब वीआईपी कार्यक्रम स्थल राजकपूर ऑडिटोरियम में पहुंच जाएंगे तब नए बस स्टैंड एवं विश्वविद्यालय रोड से आने वाले ट्रैफिक को अस्पताल चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा और पुराने बस स्टेंड तरफ से आने वाले ट्रैफिक को कालेज चौराहे से आवश्यकता अनुसार शिल्पी प्लाजा एवं सिविल लाइन की ओर डायवर्ट किया जाएगा तथा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान सिरमौर चौराहे से कालेज चौराह के बीच एवं फ्लाईओवर के ऊपर का ट्रैफिक कार्यक्रम समाप्ति तक पूर्णत बंद रहेगा।

असुविधा होने इस नम्बर में करेगे उपयोग-
शहर में जाम या फिर अन्य किसी भी प्रकार की असुविधा होने के लिए पुलिस कंट्रोल रुम ने नम्बर जारी किया है। असुविधा होने पर 07662254770 एवं 7049122399जारी किया है।

Story Loader