3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के स्वागत में तैयार रीवा शहर, बैनर-पोस्टरों से सजाया, बदलेगी विंध्य में चुनावी फिजा

अब राहुल गांधी के रीवा आनेे से इस अंचल की राजनीति में बदलाव अवश्य होगा।

2 min read
Google source verification
Ready rewa city to welcome Rahul, will change electoral fiza

Ready rewa city to welcome Rahul, will change electoral fiza


रीवा. लगभग 40 वर्ष बाद कोई कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादियों के गढ़ रीवा की धरती में कदम रखने जा रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए रीवा शहर तैयार है। प्रमुख चौराहों सहित जगह-जगह उनके स्वागत में बैनर पोस्टरों से सजाया गया है। राहुल गांधी के स्वागत के लिए युवाओं में भारी उत्साह है। वहीं शहर के विभिन्न वर्गों के लोग भी उन्हें देखने और उनसे मिलने के लिए बेताब हैं।

राहुल गांधी अपने तय समय में शाम लगभग 5 बजेे रीवा शहर में अपने काफिले के साथ प्रवेश करेंगे। इसके बाद वे जय स्तंभ से रोड-शो का आगाज करेंगे। उनका रोड-शो प्रमुख बाजार मार्ग से निकालेगा। इस मार्ग पर जय स्तंभ चौराहे से लेकर समापन स्थल सिरमौर चौराहे तक कदम-कदम पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं, साथ ही पार्टी के वालिंटियर कार्यकर्ता भी लगाए गए हैं। दुकानों के ऊपर एवं दीवारों पर राहुल गांधी के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं राजकपूर ऑडोटोरियम के पास राहुल गांधी का बड़ा सा कट-आउट लगाया गया है।

गांधी परिवार का विंध्य से दिली लगाव
पं. जवाहर लाल नेहरू सन् 1952 एवं 1956 में रीवा आए थे। इसके बाद उनकी पुत्री और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1978 में रीवा आई थी। उन्होंने भी रीवा शहर में रोड-शो किया था। उस समय कांगे्रस के जिलाध्यक्ष रहे महावीर सोलंकी एवं 1978 में रोड-शो के गवाह बने राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने बताया कि गांधी परिवार को विंध्य से गहरा लगाव रहा है। उसी का परिणाम है कि राहुल गांधी भी रीवा की धरती पर आ रहे हैं। उनके आने से पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

बदलेगी चुनावी फिजा
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी के आने से विंध्य में चुनावी फिजा बदलेगी। क्योंकि कई वर्षों से यहां कांग्रेस का इतने बड़े कद का नेता नहीं आया है। अब राहुल गांधी के रीवा आनेे से इस अंचल की राजनीति में बदलाव अवश्य होगा। 90 वर्षीय कांग्रेसी महावीर सोलंकी का भी मानना है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से यहां के कांग्रेसियों में जोश अवश्य आएगा, इसकी आवश्यकता भी वर्तमान समय में थी।

कांग्रेसियों में भारी उत्साह
राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेसियों में भारी उत्साह है। आज दिनभर वे शहर को सजाने में जुटे रहे। वहीं सभा स्थल की तैयारी में जिला व शहर के अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मशक्कत करते रहे। शांम 6.30 बजे राहुल गांधी रीवा के सिरमौर चौराहे पर छोटी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे विश्राम गृह चले जाएंगे।

Story Loader