5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘इश्क में मर जावां’ सीरियल में रीवा के सचिन की धमाकेदार एंट्री

इसके पहले भी कई टीवी सीरियलों में कर चुके हैं काम

less than 1 minute read
Google source verification
Ishq mein marjawan

Ishq mein marjawan

रीवा। रीवा के रहने वाले सचिन चौबे ने एक बड़े सीरियल में धमाकेदारी एंट्री की है। इसके पहले भी वे राजस्थानी फिल्मों के साथ ही कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं। बड़े बैनर के सीरियल में महत्वपूर्ण रोल उन्हें मिला है। बताया गया है कि टीवी चैनल कलर्स में सोमवार से शुक्रवार तक सायं 7.30 बजे प्रसारित होने वाले 'इश्क में मर जावां' सीरियल में शेरा नाम का किरदार सचिन चौबे को मिला है। यह किरदार सीरियल के मुख्य कलाकार दीपराय चंद (अर्जुन बिजलानी) के राइटहैंड के रूप में पेश किया गया है।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

राजस्थानी फिल्मों में हो चुके सम्मानित
बताया गया है कि सीरियल में शेरा ही दीपराय के कहने पर सबकुछ करता है। शहर के नीम चौराहे के पास स्थित आनंद नगर में रहने वाले सचिन बीते कुछ समय से मुंबई में रह रहे हैं और सीरियलों में काम कर रहे हैं। बीते साल राजस्थानी फिल्म में बेस्ट कलाकारों में उनका नाम भी चुना गया था और सम्मानित भी किया गया था। शहर के कई युवाओं को भी सचिन ने एक्टिंग में प्रवेश कराने के लिए प्रयास शुरू किया है।