आंतरिक मूल्यांकन 30 को
स्वच्छता का आंतरिक मूल्यांकन 30 दिसंबर को होगा। केन्द्र सरकार से आने वाले सर्वे दल के पूर्व ही निगम यह तय करेगा कि उसके किस क्षेत्र में कितनी स्वच्छता है। इसमें स्कूल, कालेज, कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंगहोम, पैथालाजी सेंन्टर, शासकीय-अशासकीय कार्यालय आदि के लिए सुबह 11 बजे से स्थल पर नगर निगम द्वारा गठित दल सर्वे करेगा। इसकी गाइड लाइन पहले ही जारी की जा चुकी है।