
Three accused of murder arrested, robbery recovered along with Katta
रीवा। दो युवकों की हत्या कर तीसरे को मारकर नहर में फेंकने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कट्टा सहित लूटा गया माल बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने घटना से जुड़ी अहम जानकारियां पुलिस को दी है।
घिनौची धाम में मिला था शव
सिरमौर थाने के घिनौची धाम में दो युवकों की हत्या कर शव को फेंका गया था। उनकी पहचान शीतल उर्फ आशू पिता धीरेन्द्र तिवारी 22 वर्ष, अमन उर्फ विवेक पिता वंशवली 23 वर्ष दोनों निवासी धवैया थाना मनगवां के रूप में हुई है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी प्रमोद यादव व संजय यादव दोनों निवासी सिरमौर को पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में उन्होंने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। उनके तीसरे साथी अन्नू यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने युवकों के पास मौजूद रुपए लूटने के लिए इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था।
कट्टे के बट से किया हमला
दोनों युवकों को अत्यधिक नशा करा दिया था और बाद में उन पर कट्टे के बट से हमला कर दिया है। जब वे अचेत हो गए तो उनके सिर पर पत्थर पटककर कुचल दिया जिसमें दोनों की मौत हो गई। तीसरे युवक शिवम तिवारी को नहर में फेंक दिया था जो सुरक्षित बच गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कट्टा, बाइक सहित युवकों से लूटे गए रुपए व मोबाइल बरामद किये है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
खून से सने कपड़े व बैल्ट साथी ने जलाया
इस घटना में शामिल तीसरा आरोपी इन युवकों का दोस्त है। घटना के बाद वे उसके घर पहुंचे जिनके कपड़ों व बैल्ट में खून लगा हुआ था। दोस्त ने उनके कपड़े व बैल्ट को उतरवाकर उसे जला दिया था। उसको लेकर पुलिस घर पहुंची जहां जले हुए कपड़ों के अवशेष बरामद किये है। उसको साक्ष्य छिपाने के मामले में नामजद किया गया है।
Published on:
29 Mar 2020 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
