6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनियंत्रित यात्री बस पलटी, 25 लोग घायल, आधा दर्जन गंभीर, जानिए हादसे की वजह

गुढ़ थाने के तमरा दुआरी के समीप हुआ हादसा, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

2 min read
Google source verification
Uncontrolled passenger bus reverses bus, 25 injured

Uncontrolled passenger bus reverses bus, 25 injured

रीवा. सड़क में स्थित गड्ढों में फंसकर गुरुवार की सांयकाल यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए है जिनमें कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। घटना गुढ़ थाने के तमरा दुआरी के समीप है। मऊगंज से त्रिपाठी ट्रेवल्स की यात्री बस गुरुवार को सवारी लेकर रीवा आ रही थी। सांयकाल करीब चार बजे बस जैसे ही तमरा दुआरी के समीप पुल के पास पहुंची तभी सड़क में स्थित गड्ढों की वजह से चालक का संतुलन बिगड़ गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। बस में सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये। इस दौरान बस में फंसे घायलों की चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल बस से बाहर निकाला गया। उनको एम्बुलेंस से उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवा दिया गया। करीब बीस लोग हादसे में घायल है जिसमें आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। खराब सड़क की वजह से हादसे की आशंका जताई जा रही है।

बस में सवार थे 55 यात्री
मऊगंज से रीवा आ रही दुआरी गांव के आगे पुलिया के पास जब बस पलटी तो उसमें लगभग 55 यात्री सवार थे। बस खचाखच भरी हुई थी। हादसे में जहां २५ लोग घायल थे वहीं 5 की हालत अत्यंत गंभीर थी। जिसको एम्बुलेंस एवं निजी वाहनों से तत्काल संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। इस घटना में सड़क के गड्ढों ेके साथ ही चालक शंकर यादव की लापरवाही सामने आई है। सवारियों को बस से निकालने में दुआरी के मदन, बालेंद्र, जोखू पटेल, वंशगोपाल साकेत, रामपाल, विनोद, रहीश अग्निहोत्री आदि का सहयोग रहा।

स्थानीय लोग लगा चुके है जाम
मऊगंज से तमरा दुआरी मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल है। सड़क जानलेव बन चुकी है जिसकी वजह से आये दिन हादसे होते है। उक्त मार्ग का निर्माण करवाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग कुछ दिन पूर्व जाम भी लगा चुके है लेकिन सिर्फ आश्वासन तक ही बात सीमित रह गई। उक्त सड़क निर्माण नहीं कराया गया जिसकी वजह से गुरुवार को उक्त बस पलट गई।