
,,
रीवा. प्रदेश की सबसे लंबी और सबसे अधिक लागत में तैयार हुई ट्विन ट्यूब टनल का लोकार्पण शनिवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस टनल के शुरू होते ही रीवा से सीधी की दूरी करीब 7 किलोमीटर कम हो गई है और अब सीधी से रीवा या रीवा से सीधी जाने में करीब 45 मिनट का वक्त कम लगेगा। बता दें कि ट्विन ट्यूब टनल का निर्माण 1004 करोड़ की लागत से किया गया है। इस टनल में तीन लेन जाने और तीन ले आने के लिए हैं।
प्रदेश की सबसे लंबी और महंगी टनल का लोकार्पण
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मप्र के रीवा जिले के वरसैता पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ रीवा सीधी नेशनल हाईवे पर बनाई गई मोहनिया टनल (एमपी की सबसे लंबी सुरंग) का लोकार्पण किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रीवा-सीधी मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग को मंजूरी देते हुए चौड़ीकरण की घोषणा की और साथ ही रीवा के 19 किमी लंबे 2-लेन बाईपास को 4-लेन करने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने रीवा में 2,444 करोड़ रुपये की लागत वाली और 204 किमी कुल लंबाई की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
बेहद खास है ट्विन ट्यूब टनल
राष्ट्रीय सड़क विकास प्राधिकरण ने टनल का निर्माण 1004 करोड़ की लागत से दिसंबर 2018 में शुरू किया था। डेडलाइन मार्च 2023 से 6 महीने पहले ही निर्माण पूरा हो गया। टनल में तीन लेन आने और तीन लेन जाने के लिए है। इनको आपस में 7 स्थानों पर जोड़ने के लिए अंडर पास बने हैं। यदि कोई वाहन बीच से लौटना चाहे तो सरलता से लौट सकता है। सुरंग के साथ घाटी से लेकर चुरहट तक 15.7 किमी फोरलेन सीसी सड़क बनाई गई है। टनल दो बड़े निर्माण कार्यों का मिलन स्थल भी है। रीवा की ओर सुरंग के शुरुआत बिंदु पर सोलर पावर प्लांट है। सीधी की ओर जिस स्थान पर समाप्त होती है, वहां इसके ऊपर से बाणसागर बांध की नहर गुजर रही है। सुरंग के ऊपर से एक नहर और एक सड़क गुजर रही है।
Published on:
10 Dec 2022 08:01 pm

बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
