28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूदखोरों पर कसेगा शिकंजा, भोपाल कांड के बाद एक्शन मूड में पुलिस

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर, मजबूरियों का फायदा उठाकर मनमाना ब्याज वसूलने पर होगी कार्रवाई

2 min read
Google source verification
patrika

We will tighten the screws on the usurers, after the Bhopal incident,,We will tighten the screws on the usurers, after the Bhopal incident,,We will tighten the screws on the usurers, after the Bhopal incident,

रीवा। भोपाल कांड के बाद अब पूरे प्रदेश की तरह रीवा में भी पुलिस सूदखोरी के काले कारोबार पर नकेल कसने में लग गई है। पुलिस ने अब अपना हेल्पलाइन नम्बर जारी कर दिया है और सूदखोरों की कुंडली तैयार करने में लग गई है जो लोगों की मजबूरियों का फायदा उठाकर मूलधन से ज्यादा ब्याज वसूल करते है।

भोपाल कांड के बाद पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर
भोपाल में सूदखोरी के चक्कर में एक पूरा परिवार तबाह हो गया था जिसके बाद से अब शासन ने सूदखोरी के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत रीवा में पुलिस अब एक्शन में आ गई है। एसपी नवनीत भसीन ने पुलिस हेलपलाइन नम्बर ९४७९९९७१७१ जारी किया है ताकि लोग सूदखोरों की सूचना पुलिस को दे सके। इस नम्बर में आने वाली शिकायतें खुद एसपी व एएसपी की निगरानी में रहेंगी। ब्याज पर रुपए उधार देने का कारोबार करने वाले लोगों को मनी लेंडर्स अधिनियम 1934 के तहत पंजीयन करवना अनिवार्य है लेकिन ज्यादातर लोग बिना रजिस्ट्रेशन के ही सूदखोरी का कारोबार कर रहे है और जरुरतमंदों की मजबूरियों का फायदा उठाकर उनसे मनमाना ब्याज लेकर रुपए देते है।

बड़ेे पैमाने पर पुलिस चलायेगी अभियान
ऐसे में लोग मूलधन से चार-पांच गुना ज्यादा ब्याज जमा कर देते है। इसके बाद भी उनको कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये है जो अवैध तरीके से ब्याज में रुपए देने का धंधा करते है और पैसा न चुकाने पर परिवार को परेशान करते है। उन सभी के खिलाफ निर्धारित अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी।

एक माह का चलेगा विशेष अभियान
सूदखोरी के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 1 से 31 दिसम्बर तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में सूदखोरों की जानकारी एकत्र करने के साथ ही पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करवाने के लिए खुद एसपी इसकी समीक्षा करेंगे ताकि ऐसे लोगोंं पर सख्त कार्रवाई हो सके।

पुलिस को दे सूचना
नियम विरुद्ध तरीके से सूदखोरी का कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जायेगा। जो लोग भी मजबूरियों का फायदा उठाकर मनमाना ब्याज लेते है और पीडि़त को प्रताडि़त करते है उन सभी के खिलाफ मुकदमा कायम किया जायेगा। ऐसे लोगों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी कर दिया गया है।
नवनीत भसीन, एसपी रीवा