22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंधी और बूंदाबांदी से मौसम बदला, गर्मी की तपिश से मिली राहत

मौसम विभाग ने कहा, कुछ दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की भी है संभावना

2 min read
Google source verification
Weather changed due to storm and drizzle, relief from summer heat

Weather changed due to storm and drizzle, relief from summer heat

रीवा। मई के पहले पखवाड़े में झुलसा देने वाली गर्मी वालेे मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच रविवार की दोपहर फिर मौसम ने करवट ली और दोपहर बाद शहर सहित जिलेभर में धूलभरी तेज हवाएं चली। इस बीच कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। ग्रामीण अंचल में तेज रफ्तार से आंधी चलने से कई पेड़ धराशायी होने की सूचना है। एक दिन पहले पहडिय़ा के पास विद्युत लाइन का टावर गिर गया था, जिससे कई गावों की बिजली आपूर्ति बाधित है। सुबह से आसमान में उमड़-घुमड़ कर रहे बादल दोपहर बाद अचानक बरस पड़े। तंदूर सी धधक रही धरती पर बारिश की ठंडी बंूदे पड़ी तो गर्मी के तेवर फीके पड़ गए। बूंदाबांदी के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। देर शाम तक चलने वाले लू के थपेड़ों का दौर अचानक थम गया। शाम को पश्चिम से चली ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अंधड़ व बूंदाबांदी से न्यूनतम तामपान में भी गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। नौतपा से पहले मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल और अंधड़ के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादलों की चाल बनी रहेगी। इससे इस साल नौतपा में औसत गर्मी पडऩे की संभावना है। गौरतलब है कि 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। नौतपा के इन नौ दिनों में सूर्य की किरणें धरती पर लंबवत पडऩे के कारण सबसे अधिक गर्मी पड़ती है, लेकिन इस साल नौतपा के कम तपने का अनुमान है। इस साल फरवरी महीने से ही औसत से अधिक गर्मी महसूस की जाती रही है।

बाजार में अफरा-तफरी जैसी बनी स्थिति
दोपहर बाद अचानक मौसम में बाए बदलाव की वजह से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। शहर में अधिकांश दुकानदारों में सामग्री बाहर रखने का प्रचलन है। अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू होने से वह अपने सामान को समेटने में परेशान होते दिखे। इसके अलावा ठेला व्यवसाई भी परेशान हुए।