24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

amazing : बेटा कांपने लगा 64 साल में, पिता 112 साल में भी जवां

हाल ही में इन वयोवृद्ध का आधार कार्ड बना है, इसलिए वे चर्चा में हैं। उनका जन्म गौरझामर के पास परासरी सकूरी में हुआ था।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Ravi Kant Dixit

Nov 21, 2017

112 years old youth man

112 years old youth man

देवरीकलां @ आशीष दुबे. 64 साल के बेटे को तो बुढ़ापे ने घेर लिया पर उनके ११२ वर्षीय पिता आज भी स्वयं अपने सारे काम करते हैं। बेटे के हाथ कांपने लगे हैं लेकिन पिता की जीवटता देख चेहरे की झुर्रियां भी एक बारगी शरमा जाती हैं। उम्र के पड़ाव ने भले ही उनकी रोशनी कम कर दी हो पर महज लाठी का सहारा उन्हें फिर युवा बना देता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं देवरीकलां विकासखंड के ग्राम टूडरी निवासी भगवत शरण तिवारी की। 112 साल के तिवारी 95 वर्षीय पत्नी के साथ मजे से जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं। उन्हें जन्म की तारीख तो याद नहीं लेकिन उनका जन्म 1905 में हुआ था। सभी सरकारी दस्तावेजों में भी यही दर्ज है। वे चौथी तक पढ़े हैं और अब तक हुए सारे मतदान में हिस्सा ले चुके हैं। देवरी विधानसभा के पहले मतदान में भी उन्होंने मतदान किया था।

15 साल में हो गई थी शादी तिवारी की शादी
30 साल की उम्र में हुआ था दूसरा विवाह
95 वर्ष उम्र है तिवारी की दूसरी पत्नी की
04 कक्षा तक बहेरिया के स्कूल में की पढ़ाई
05 पीढिय़ां देख चुके हैं अपने परिवार की

इसलिए चर्चा में
हाल ही में वयोवृद्ध भगवतशरण तिवारी का आधार कार्ड बना है, इसलिए वे चर्चा में हैं। उनका जन्म गौरझामर के पास परासरी सकूरी में हुआ था। वे 8 बेटी और 3 बेटों के पिता हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 80 साल है, जबकि बड़े बेटे बद्रीप्रसाद तिवारी 64 वर्ष के हैं, जिनके अब हाथ कांपने लगे हैं।

इतिहास के झरोखे से
तिवारी बताते हैं कि 1933 में महात्मा गांधी जब देवरी आए थे, तब मैं उनके साथ अनंतपुरा गया था। यहां उन्होंने बताया था कि सूती वस्त्र पहनें और अपने खेत में गड्ढा खोदकर शौच करें, तब से मैं भी इसे निभा रहा हूं। तिवारी के अनुसार जब वे युवावस्था में थे तब 12 रुपए में दो क्ंिवटल मसूर आती थी। विक्टोरिया के चांदी के सिक्के चलते थे और रहली 900 कस्बे की तहसील हुआ करती थी।