
मोतीनगर थाना पुलिस ने 3 हजार रुपए इनामी डकैती का फरार आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बीते माह फरियादी सिंधी कैम्प निवासी सुनील लहरवानी के डकैती की वारदात हुई थी। फरियादी ने बताया था कि खुरई रोड ओवरब्रिज पर अज्ञात आरोपियों ने रास्ता रोककर आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उनके पास रखे साढ़े 45 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस विवेचना की। विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी जब्त की गई थी। इस प्रकरण में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं, जबकि आरोपी पप्पू पटेल वारदात के दिन से ही फरार था। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर सूचना पर आरोपी 33 वर्षीय पप्पू पुत्र इमरत पटेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Published on:
16 Sept 2025 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
