9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के नाम पर मुझे कई लोगों को बेचा, अब जान बचा पाई हूं

शादी का झांसा देकर रुपए के लिए युवती को बेचा, आरोपियों के चंगुल से छूटकर दर्ज कराया केस।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Widush Mishra

Apr 04, 2016

20 year girl tell her story how she save herself f

20 year girl tell her story how she save herself from sex broker, amazing girl, girl Shocking Confessions, sagar hindi news, madhya pradesh news in hindi

सागर.शाहगढ़ क्षेत्र में शादी के नाम पर युवती को बेचने का मामला सामने आया है। महिला को उसकी पहचान के लोगों ने रुपए के लालच में बेच दिया था। मामले में पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बीस वर्षीय युवती को कुछ लोगों ने पहले जाल में फांसा। असहाय परिवार की इस युवती को अच्छे घर में शादी कराने का झांसा दिया गया था। इस कारण वह समझ नहीं पाई और उसका विवाह नौगांव में एक युवक से कर दिया गया।

शादी के नाम पर कई लोगों को बेचता रहा एक लड़की
युवती को इसके बाद कई लोगों को शादी के नाम पर बेचा गया। कुछ दिन पहले युवती आरोपियों के जाल से भागने में कामयाब हुई। उसने शाहगढ़ थाने पहुंचकर अपने साथ हुए अनाचार की शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने लक्ष्मी कुशवाह, कन्हैया कुशवाह, हेमराज लोधी, केसरी लोधी, नंदू लोधी, रम्मू लोधी कुछ छह लोगों पर अपराध दर्ज किया है।

पहचान के लोगों ने ही लालच में फांसा था
पुलिस ने बताया युवती को उसी की पहचान के लोगों ने रुपयों के लालच में जाल में फांसा था। उसे पहले लोगों को दिखाकर पसंद कराया जाता और उसके बदले में रुपए वसूलकर दिखावे की शादी कराई जाती थी। नकली शादी के बाद उसके साथ गलत काम किया जाता और विरोध करने पर धमकी दी जाती थी। इससे वह चुप रहती थी। उसे एक के बाद एक कई लोगों को रुपए के लिए बेचा गया था।

महिला ने थाने में झांसा देकर शादी के नाम पर बेचने की शिकायत की थी, पुलिस ने बयान लेकर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
डीसी एस कुशवाह, थाना प्रभारी

ये भी पढ़ें

image