11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9 दिवसीय 108 कुण्डीय गुलाब बाबा अतिरुद्र यज्ञ एवं सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आज से

भक्तों के लिए तैयारी हुई यज्ञशाला, शिवलिंग निर्माण के लिए 32 ट्राॅली मिट्टी व 1000 कोपर की व्यवस्था हुई सागर. 9 दिवसीय 108 कुंडीय गुलाब बाबा अतिरुद्र यज्ञ एवं सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का आयोजन संजय ड्राइव रोड स्थित प्रस्तावित राम मंदिर प्रांगण में शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसमें काली कंबल […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

May 09, 2025

सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

भक्तों के लिए तैयारी हुई यज्ञशाला, शिवलिंग निर्माण के लिए 32 ट्राॅली मिट्टी व 1000 कोपर की व्यवस्था हुई

सागर. 9 दिवसीय 108 कुंडीय गुलाब बाबा अतिरुद्र यज्ञ एवं सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का आयोजन संजय ड्राइव रोड स्थित प्रस्तावित राम मंदिर प्रांगण में शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसमें काली कंबल वाले बाबा आरोग्य शिविर सेवा मंडल एवं गुलाब बाबा भक्त मंडल निशुल्क आरोग्य शिविर लगाएगा। आयोजन की शुरुआत शुक्रवार को कलशयात्रा के साथ हुई।

कार्यक्रम में 9 दिन में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं अभिषेक पूजन होगा। इसमें शामिल होने वाले भक्तों के लिए सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जो निशुल्क है। शिवलिंग निर्माण के लिए 32 ट्राली मिट्टी व 1000 कोपर की व्यवस्था की गई है। जबकि अभिषेक के लिए 9 टैंकर पवित्र जल मंगाया गया है। शिवलिंग निर्माण एवं पूजन अभिषेक में लगने वाली सामग्री भी आयोजक मंडल की ओर से निशुल्क रहेगी। प्रतिदिन रुद्री निर्माण के लिए एक टैंकर शुद्व पवित्र जल, 25 किलो अक्षत (चावल), 1000 कोपर, 1000 पूजन थाली, एक क्विंटल फूल, बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र, रोरी, हल्दी, चंदन, पुंगी फल, कपूर एवं फल सहित अन्य पूजन सामग्री भक्तों के लिए आयोजन कमेटी देगी। इसके साथ ही 10 हजार बेलपत्र प्रतिदिन भगवान शिव को अर्पण किए जाएंगे।