19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुरू होगी लाइब्रेरी, साहित्यिक व रोचक किताबें भी मिलेंगी

पुस्तकालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण सागर. कलेक्टर संदीप जीआर ने कलेक्टर कार्यालय में बन रहे पुस्तकालय को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि इस लाइब्रेरी का उद्देश्य ज्ञान अर्जन को सुलभ बनाना है। पुस्तकालय के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

May 16, 2025

पुस्तकालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सागर. कलेक्टर संदीप जीआर ने कलेक्टर कार्यालय में बन रहे पुस्तकालय को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि इस लाइब्रेरी का उद्देश्य ज्ञान अर्जन को सुलभ बनाना है। पुस्तकालय के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ यहां आने वाले आमजनों, युवाओं, विद्यार्थियों आदि के लिए भी सुविधा मिलेगी। यहां न केवल प्रशासकीय कार्य की दृष्टि से आवश्यक पुस्तकों का संग्रह होगा, बल्कि अन्य साहित्यिक, रोचक किताबें भी मिलेंगी। हर किताब चाहे वह किसी भी विषय की हो, किसी न किसी के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की पुस्तकों को संकलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग या कक्ष में अनावश्यक और अनुपयोगी सामग्री न पड़ी रहे। गैर जरूरी सामान, फर्नीचर आदि को प्रक्रिया अनुरूप राइट ऑफ करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।