6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठे गोवंश को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया तीन घंटे जाम

बीना-खुरई रोड पर बारधा गांव के पास की घटना, एक दर्जन गोवंश आया चपेट में, विधायक और अधिकारियों के आश्वासन के बाद हुआ जाम खत्म

less than 1 minute read
Google source verification
A speeding truck crushed the cattle sitting on the road

सड़क पर बैठे ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए

बीना. बीना से खुरई की ओर जा रहे एक ट्रक चालक ने तेज रफ्तार ट्रक चलाते हुए सड़क पर बैठे गोवंश को कुचल दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने बारधा में हाइवे पर तीन घंटे तक चक्काजाम किया और शासन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनएक्स 0482 मंगलवार रात करीब 9.45 बजे खुरई तरफ जा रहा था, जो तेज रफ्तार में था। बारधा गांव के पास सड़क पर बैठे गोवंश को कुचलता हुआ ट्रक आगे निकल गया और फिर आगे भी गोवंश को भी कुचल दिया। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक दर्जन गोवंश की मौत हुई है। लोगों की सूचना पर निर्तला गांव के पास खुरई देहात पुलिस ने ट्रक जब्त किया है, लेकिन चालक भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों ने बारधा में हाइवे पर रात 10.30 बजे खुरई रोड पर जाम लगा दिया, जो रात 12.45 बजे तक जारी रहा, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों की मांग है कि ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए, खाली पड़ी गौचर भूमि पर फेंसिंग की जाए, बारधा की गोशाला का दायरा बढ़ाया जाए, जिससे ज्यादा गोवंश यहां रखा जा सके। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर विधायक निर्मला सप्रे, खुरई तहसीलदार व बीना थाना प्रभारी अनूप यादव मौके पर पहुंचे। विधायक और अधिकारियों ने समझाइश देकर तीन घंटे बाद जाम खत्म कराया।

पिछले दिनों खिमलासा रोड पर हुई थी घटना
पिछले दिनों खिमलासा रोड पर एक बस चालक ने पांच गोवंश को कुचल दिया था और ग्रामीणों ने जाम लगाकर गौचर जमीन से अतिक्रमण हटाने, गोशालाओं का निर्माण कराने की मांग की थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।