12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाना खाते समय युवक की हत्या, हाथ में मिला रोटी का टुकड़ा उसके कान काटकर लाश को बोरे में भरकर हाइवे किनाने फेंका

सागर-कानपुर हाईवे पर राजा ढाबा के पास सड़क किनारे खून से सने बोरे में लावारिस लाश ने सनसनी फैला दी। राहगीरों ने खून के निशान देखकर सूचना दी थी। बोरे में करीब 36 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव का पंचनामा बनाया गया और तुरंत पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Apr 12, 2026

सागर-कानपुर हाईवे पर राजा ढाबा के पास सड़क किनारे खून से सने बोरे में लावारिस लाश ने सनसनी फैला दी। राहगीरों ने खून के निशान देखकर सूचना दी थी। बोरे में करीब 36 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव का पंचनामा बनाया गया और तुरंत पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। मृतक की पहचान ग्राम भेड़ा बंडा निवासी महेंद्र पुत्र कोमल अहिरवार के रूप में हुई।
कर्रापुर इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली यह वारदात सामने आई है। सूचना मिलते ही कर्रापुर चौकी की पुलिस टीम पहुंची और बोरे को खोलकर जांच की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक के सिर और चेहरे पर कुल्हाड़ी से गहरी चोटें थी। एक कान कटा हुआ था और शरीर पर कई अन्य चोटों के निशान थे। शव के हाथ में रोटी और ककड़ी का टुकड़ा मिला। संदेह है कि हत्या उसी समय हुई जब वह खाना खा रहा था। जेब से बीड़ी और माचिस भी बरामद हुई। हत्या के बाद शव को रस्सी से बांधकर बोरे में ठूंसा गया और फिर सड़क किनारे फेंक दिया गया।

पंचनामा बनाकर दर्ज किया मामला

पुलिस को मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद ही उसकी सही पहचान हो सकी। पंचनामा तैयार कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शव को किसी बड़े वाहन से लेकर आए हो सकते है, आरोपी ने सीसीटीवी फुटेज से बचने के लिए गाड़ी को रॉन्ग साइड से चलाकर टोल प्लाजा से पहले शव फेंक दिया ताकि सीसीटीवी से बचा जा सके।

फोन आया तो शाम 7 बजे घर से निकला था

मृतक बकरी चराने का काम करता था। परिवार के अनुसार महेंद्र के पास शुक्रवार शाम 7 बजे गणेश अहिरवार का फोन आया था, कहीं जाने का कह रहे थे इसके बाद वह घर से निकला था, रात करीब 9 बजे छोटे भाई पुष्पेंद्र ने फोन लगाया था तो एक घंटे बाद आने का बोला था। फिर 11.30 बजे कॉल किया तो उठाया नहीं, उसके बाद वापस नहीं लौटा। घर में उसकी पत्नी और 12 वर्षीय बेटी हैं। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी लाश मिलने की खबर मिली।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस

फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पुराने विवाद, दुश्मनी या अन्य संभावित पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि वारदात की पूरी जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है, जांच टीम ने आसपास के गांवों और ढाबों पर भी पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे और सच्चाई सामने आएगी।