11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से पहले युवती की संदिग्ध मौत, साथ गया युवक सुरक्षित

MP News: 21 अप्रैल को होनी थी युवती की शादी, परिजन का आरोप- युवक ने ब्लैकमेल कर बुलाया और हत्या की।

2 min read
Google source verification
sagar accident

before wedding bride to be suspicious death boy safe family alleges murder

MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिले के नरयावली में सड़क हादसे में शादी से पहले युवती की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नरयावली थाना क्षेत्र अंतर्गत जरुआखेड़ा के पास की है जहां शुक्रवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक सुरक्षित बच गया। इस घटना से शादी की तैयारियों में व्यस्त एक परिवार के लिए खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। परिजनों ने इसे साधारण हादसा नहीं, बल्कि संदिग्ध घटना बताते हुए युवक पर ब्लैकमेल और हत्या का आरोप लगाया है।

21 अप्रैल को होनी थी शादी

दुर्घटना में बाइक पर बैठी 22 वर्षीय लक्ष्मी अहिरवार की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक पूरी तरह सुरक्षित बच गया। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी की 21 अप्रैल को शादी तय थी और अगले दिन लगुन कार्यक्रम भी रखा गया था। परिवार के सदस्य शादी के कार्ड बांटने गए हुए थे। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे युवती आसिफ खान नामक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर जरुआखेड़ा की ओर जा रही थी। तभी बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। युवती को सिर में गंभीर चोट आई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे युवक आसिफ खान को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

परिवार ने –लगाए हत्या के आरोप

घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मी के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने युवक पर लंबे समय से परेशान करने, ब्लैकमेल करने और जबरन मिलने के लिए बुलाने का आरोप लगाया। परिजनों ने दावा किया कि युवक ने युवती को घर से बाहर बुलाया होगा। आक्रोशित परिवार ने अस्पताल में हंगामा किया और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया है कि घटनास्थल के पास पुलिया से मृतका लक्ष्मी के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं जिसके कारण मामला और संदिग्ध लग रहा है। घटना का पता चलते ही हिंदू संगठन के नेता भी अस्पताल पहुंचे और युवती की मौत को हत्या करार देते हुए दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस

नरयावली थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह जोहरिया ने बताया कि घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत होती है। बाइक पुल की रेलिंग से टकराई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले में आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।