15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुरखी में कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सुरखी के कुटी टोला में हुई वारदात सागर/सुरखी. सुरखी के वार्ड क्रमांक-5 में एक युवक ने अपने ही मोहल्ले के युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हत्या के बाद सुरखी में दहशत का माहौल बन गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Sep 02, 2025

सुरखी के कुटी टोला में हुई वारदात

सागर/सुरखी. सुरखी के वार्ड क्रमांक-5 में एक युवक ने अपने ही मोहल्ले के युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हत्या के बाद सुरखी में दहशत का माहौल बन गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सुरखी थाना प्रभारी रामू प्रजापति ने बताया कि अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक-5 कुटी टोला निवासी 37 वर्षीय कमलेश चढ़ार और उसके ही मोहल्ले के 32 वर्षीय गोकुल अहिरवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। रविवार की रात करीब 8.30 बजे आम रास्ता में गोकुल अहिरवार बैठा था, तभी वहां कमलेश चढ़ार कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। दोनों के बीच विवाद हुआ, तो कमलेश ने गोकुल के सिर व गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गोकुल को इलाज के लिए सागर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही गोकुल की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

आरोपी बोला- बार-बार उकसाकर गुस्सा दिलाता था गोकुल

वारदात के बाद गांव में सन्नाटा फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि धारदार हथियार से हत्या जैसी जघन्य वारदात पहले कभी भी सुरखी में नहीं सुनी। लड़ाई-झगड़ा हुआ, लाठी-डंडों से मारपीट भी हुई, लेकिन कभी किसी ने तलवार, कुल्हाड़ी से हमला कर जान नहीं ली। इस केस में आरोपी ने ग्रामीणों को बताया है कि गोकुल को पुरानी रंजिश को लेकर बार-बार ताने मारता था, ऐसी हरकतें करता था कि कमलेश का खून खौल जाता था। कमलेश शहर से बाहर रहकर जीवन यापन करता था, कुछ दिन पहले ही वह सुरखी पहुंचा था।