8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरोपी डॉ. विक्रमादित्य यादव पर लगी फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट की मुहर, एमआरसीपी की डिग्री निकली फर्जी

– यूके के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल ने की पुष्टी, डॉक्टर पर बढ़ेंगी धाराएं दमोह. जेल में बंद आरोपी डॉ. विक्रामादित्य यादव की मुश्किलें बढऩा तय है। आरोपी का सच सामने आ गया है। जांच में एमआरसीपी की डिग्री फर्जी निकली है। इसी डिग्री से कार्डियोलॉजिस्ट बनते हैं, डॉ. एनजोनकेम और डॉ. नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के […]

2 min read
Google source verification

- यूके के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल ने की पुष्टी, डॉक्टर पर बढ़ेंगी धाराएं

दमोह. जेल में बंद आरोपी डॉ. विक्रामादित्य यादव की मुश्किलें बढऩा तय है। आरोपी का सच सामने आ गया है। जांच में एमआरसीपी की डिग्री फर्जी निकली है। इसी डिग्री से कार्डियोलॉजिस्ट बनते हैं, डॉ. एनजोनकेम और डॉ. नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के नाम से बनाई एमआरसीपी की डिग्री की अधिकृत जानकारी सेंट जाॅर्ज हॉस्पिटल यूके ने पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी को भेज दी है। इसमें डिग्री फर्जी होने की बात बताई है। पुलिस अधीक्षक को यूके के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल के रजिस्ट्रार ने मेल के जरिए इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि आरोपी डॉ. यादव के पास से पुलिस ने एमआरसीपी की दो अलग-अलग नाम से फर्जी डिग्री जब्त की थी। दोनों की जांच के लिए यूके ईमेल किया था। इधर, आरोपी डॉ. यादव ने दावा किया था कि उन्होंने 2001 में सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में अपना एमआरसीपी पूरा किया था और प्रसिद्ध ब्रिटिश हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ए जॉन केम के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त किया था। अब यह साफ हो चुका है कि आरोपी डॉ. यादव ने फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट बनकर इलाज किया था। साथ ही यह भी तय हो गया है कि मिशन अस्पताल में 7 मरीजों की मौत के लिए आरोपी डॉ. यादव ही जिम्मेदार हैं, तो मृतकों के मुआवजे की राह भी आसान हो गई है।

- इन अस्पतालों में किया इलाज, कई की हुई मौतें

आरोपी डॉ. यादव ने देश के तीन राज्यों और मप्र के कई जिलों में ह्दय रोगियों का इलाज किया है। बिलासपुर में 8, नरसिंहपुर में 3 मरीजों की मौत होना सामने आई हैं। इसके अलावा हैदाराबाद, नोएडा, जबलपुर, बड़ोदा आदि जगहों पर आरोपी डॉ. यादव ने फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट बनकर इलाज किया है।

-जबलपुर मेडिकल कॉलेज की भी जांच रिपोर्ट आई

इधर, मेडिकल कॉलेज जबलपुर द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट सीएमचओ को तीसरे दिन मिली है। खास बात यह है कि यह जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जैन को समझ में नहीं आ रही है। उन्होंने रिपोर्ट का अभिमत लेने के लिए एक्सर्पट को नियुक्त कर दिया है। दल अब इस रिपोर्ट का अध्ययन करेगा और अपनी राय देगा। अभिमत देने के लिए डीएचओ-१ डॉ. विक्रांत सिंह और मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रहलाद पटेल का नाम सामने आया है। दोनों ही इस रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे और शुक्रवार तक रिपोर्ट के संबंध में खुलासा करेंगे।

वर्शन

सेंट जाॅर्ज हॉस्पिटल यूके के कुलसचिव ने ईमेल के जरिए रिपोर्ट दी है। इसमें आरोपी डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य व डॉ. एनजोनकेम के नाम से डिग्री फर्जी होने की पुष्टी की है। अब इस आधार पर आरोपी के खिलाफ वीएनएस की धारा 105 के तहत कार्रवाई होगी।

डॉ. श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक दमोह