28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी विधायक की भाभी पर भारी पड़ीं बॉलीवुड एक्टर की भाभी, जनता ने सौंपी ‘शहर की चाबी’

भाजपा प्रत्याशी और बॉलीवुड एक्टर मुकेश तिवारी की भाभी संगीता तिवारी 12665 वोटों से महापौर का चुनाव जीतीं...

2 min read
Google source verification
sangeeta_tiwari_sagar.jpg

सागर. बॉलीवुड एक्ट्रेस मुकेश तिवारी और संगीता तिवारी सागर की नई महापौर होंगी। संगीता तिवारी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था जिन्होंने महापौर चुनाव में 12665 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की निधि सुनील जैन को हराया। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन वर्तमान बीजेपी विधायक शैलेन्द्र जैन के छोटे भाई पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी हैं। सागर महापौर की सीट अनारक्षित महिला के आरक्षित थी और यहां पर भाभी v/s भाभी का चुनाव होने से चुनावी चर्चाएं जोरों पर थीं।


12665 वोटों से दर्ज की जीत
सागर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाभी v/s भाभी की चुनावी जंग में जनता ने भाजपा की संगीता तिवारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें शहर के विकास की चाबी सौंपी है। भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी को 70,575 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन को कुल 57,910 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी ने शुरुआत से ही बढ़त हासिल कर ली थी जो आखिरी राउंड तक आते आते बरकरार रही और आखिर में उन्हें 12665 वोटों से विजयी घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें- betul amla nagar palika result : आमला नगर पालिका परिमाण घोषित, भाजपा-कांग्रेस बराबर, निर्दलीय बने किंगमेकर

बॉलीवुड एक्टर मुकेश तिवारी की भाभी हैं संगीता तिवारी
बता दें कि महापौर पद के लिए जीत दर्ज करने वाली भाजपा की संगीता तिवारी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मुकेश तिवारी की भाभी हैं। मुकेश तिवारी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अहम किरदार निभाया है। फिल्म चाइना गेट में उनके द्वारा निभाया गया जगीरा का किरदार अभी भी लोगों के जहन में है। ये भी बता दें कि सागर में कांग्रेस ने बीजेपी विधायक शैलेन्द्र जैन के छोटे भाई और पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी निधि जैन को महापौर प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव खेला था लेकिन बाद में बीजेपी ने संगीता तिवारी को मैदान में उतारकर नहले पर दहला मार दिया था। संगीता तिवारी ग्रहणी हैं और उनके पति डॉ सुशील तिवारी 2009 और 2013 में कांग्रेस के टिकट से सागर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन दोनों बार ही उनको हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2015 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

यह भी पढ़ें- dewas nagar parishad chunav result : बागली, कन्नौद, हाटपीपल्या और करनावद पर भाजपा की जीत, देखें चारों नगर परिषदों का स्टेटस