25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौतपा खत्म होने के बाद झूमकर बरसे बादल

दिनभर में 8.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। ग्रामीण इलाकों में हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। जैसीनगर, देवरी और गौरझामर आदि इलाकों में बारिश हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Jun 04, 2025

sagar

sagar

बारिश से दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री कम 32 डिग्री पर पहुंचा

नौतपा खत्म होते ही मंगलवार को शहर के मौसम में दिनभर बदलाव देखने को मिला। प्रीमानसून की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। शाम को बादल झूमकर बरसे। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर में 8.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। ग्रामीण इलाकों में हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। जैसीनगर, देवरी और गौरझामर आदि इलाकों में बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वेदर सिस्टम सक्रिय होने से मौसम बदला है। प्रदेश समेत सागर जिले में बारिश होने की संभावना है। आगामी 24 घंटे मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस बार प्रदेश में 15 जून तक मानसून के आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी शहर में बारिश की संभावना है।

पिछले वर्षों में जून में हुई बारिश
2014 - 165.7
2015 - 209.2
2016 - 153.5
2017 - 122.9
2018 - 131.3
2019 - 168.2
2020 - 109.2
2021 - 127.5
2022 - 209.2
2024 - 105.3
(नोट - बारिश के आंकड़़े मिमी में है)